Kya Amla Tree Ko Kalava Bandh Sakte Hain: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 26 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है आमलकी एकादशी जो फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ती है। इस एकदशी की विशेषता यह है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा का भी विधान है। इसके अलावा, आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ को कलावा बांधना भी विशेष फलदाई माना गया है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
आंवले के पेड़ को कलावा बांधने के लाभ
आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। पूजा के दौरान आंवले के पेड़ को कलावा भी बांधा जाता है। ज्योतिष शास्त्र और धर्म ग्रंथों में ऐसा बताया गया है कि आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ को कलावा बांधने से घर में खुशहाली आती है।
आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ को कलावा बांधने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाती है, सकारात्मकता का संचार होता है, घर को लगी बुरी नजर उतर जाती है। इसके अलावा, भगवान विष्णु की कृपा जीवनभर के लिए प्राप्त होती है। साथ ही, आंवले के पेड़ में बुध ग्रह का वास माना गया है।
आंवले के पेड़ को कलावा बांधने से कुडंली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। बुध ग्रह के प्रभाव से एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य, व्यापार आदि में लाभ होता है। शास्त्रों में वर्णित है कि प्रेम विवाह में हो रही देरी को दूर करने के लिए भी प्रेमी जोड़े को आंवले के पेड़ में कलावा बांधना चाहिए। यह शुभ होता है।
यह भी पढ़ें:Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के दिन क्या खाएं और क्या न खाएं?
आंवले के पेड़ को आमलकी एकादशी के दिन कलावा बांधने से घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है और मां लक्ष्मी का सानिध्य प्राप्त होता है। आंवले के पेड़ को आमलकी एकादशी के दिन 3 बार लपेटकर कलावा बांधें। इससे निश्चित ही बताये गए सभी लाभ प्राप्त होंगे। साथ ही, पूजा में श्रद्धा और भक्तिभाव रखें।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ को कलावा क्यों बांधना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों