समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है और ग्रहों की चाल का प्रभाव सीधा हमारे जीवन पर पड़ता है। कोई भी ग्रह अपना असर आपके करियर, लव लाइफ या आर्थिक स्थिति पर डाल सकता है, जिससे आपके आने वाले समय में भी परिवर्तन हो सकता है। हम आपको नियमित रूप से दैनिक राशिफल को जानकारी देते हैं जिससे आप आने वाले समय को अनुकूल बना सकें। आपका राशिफल आपके जीवन में आने वाले किसी भी बदलाव के बारे में बताता है और जीवन जीने की कला सिखाता है। अगर आप भी अपने 31 जुलाई के राशिफल की जानकारी लेना चाहते हैं, तो यहां विस्तार से जान सकते हैं। यदि आप भी अपने दिन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इस पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें दैनिक राशिफल के बारे में विस्तार से।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज आपकी सोच परिपक्व रहेगी। वर्कप्लेस में सीनियर से लाभ के संकेत हैं, लेकिन आर्थिक फैसले सोच-समझकर ही लें। करियर से जुड़ी किसी चर्चा में आपको लाभ हो सकता है।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 3
- उपाय: केले के पेड़ को जल अर्पित करें और गुरु मंत्र का जप करें।
- सावन विशेष: शिवलिंग पर चने की दाल और केसर मिश्रित जल चढ़ाएं। मंत्र – 'ॐ बृहस्पतये नमः'मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृषभ राशि
आज के दिन आपकी धार्मिक प्रवृत्तियां बढ़ेंगी और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का समर्थन आपका मनोबल बढ़ाएगा। भावनात्मक संतुलन बना रहेगा।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 6
- उपाय: गरीब ब्राह्मण को पीली वस्तु का दान करें।
- सावन विशेष: भगवान शिव को केसर युक्त दूध और पीले पुष्प चढ़ाएं।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज के दिन आप किसी पुराने मतभेद को संवाद से सुलझा सकते हैं। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा देने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 5
- उपाय: हल्दी व चने की दाल का दान करें।
- सावन विशेष उपाय: तुलसी व जल से शिवलिंग का अभिषेक करें और 'ॐ बृहस्पति शिवाय नमः' मंत्र का जाप करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
आज के दिन आपके परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु तुल्य व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। आज आपका मन स्थिर रहेगा।
- शुभ रंग: क्रीम
- शुभ अंक: 2
- उपाय: गुरु की सेवा करें या गुरुवार व्रत रखें।
- सावन विशेष उपाय: दूध और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें और 'ॐ नमः शिवाय गुरु देवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज के दिन आप नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। समाज या कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आज आत्मविश्वास आपका साथ देगा।
- शुभ रंग: नारंगी
- शुभ अंक: 1
- उपाय: आज के दिन पीले वस्त्र धारण करें।
- सावन विशेष उपाय: भगवान शिव को केसर और पीले पुष्प अर्पित करें और 'ॐ बृहस्पति नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
आज का राशिफल - कन्या राशि
आज के दिन आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ मिलेगा। जटिल मामलों को सुलझाने के लिए आज का दिन उत्तम है। आपकी अपने निर्णयों में स्पष्टता रहेगी।
- शुभ रंग: हल्का हरा
- शुभ अंक: 4
- उपाय: गुरुचरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
- सावन विशेष उपाय: शिवलिंग पर मूंग और चंदन युक्त जल चढ़ाएं और 'ॐ शिवब्रह्मणाय नमः' मंत्र का जाप करें।
कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
आज के दिन आपका मन शांत रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। आज आपके प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 7
- उपाय: बृहस्पति स्तोत्र का पाठ करें।
- सावन विशेष उपाय: भगवान शिव को मिश्री, घी और पीले पुष्प अर्पित करें और 'ॐ शिवगुरुरूपाय नमः' मंत्र का जाप करें।
तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए नई प्रेरणा लेकर आएगा। परिवार में आनंद रहेगा और नए कामों की शुरुआत के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: पीली मिठाई का दान करें।
सावन विशेष उपाय- पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें और केसर चढ़ाएं। साथ ही, ॐ बृहस्पति नाथाय नमः' मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। शिक्षा और करियर में सफलता के योग हैं। गुरु के प्रति श्रद्धा आपको लाभ देगी।
शुभ रंग: हल्दी रंग
शुभ अंक: 3
उपाय: गुरुवार व्रत रखें।
सावन विशेष उपाय:शिवलिंग पर केसर युक्त दूध अर्पित करें और 'ॐ शिवबृहस्पतये नमः' मंत्र का जाप करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हो सकता है। अपनी सोच सकारात्मक रखें और किसी भी निवेश से पहले विचार करें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
उपाय: आटे की लोई में हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं।
सावन विशेष: भगवान शिव को हल्दी-चंदन युक्त जल अर्पित करें और 'ॐ महागुरवे नमः' मंत्र का जाप करें।
मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
आज के दिन आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कोई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
उपाय: पीले चावल का दान करें।
सावन विशेष: गंगाजल व हल्दी से शिवलिंग अभिषेक करें। मंत्र – “ॐ सदाशिवगुरवे नमः”कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
आध्यात्मिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन अनुकूल है। ध्यान, भक्ति और मंत्र जाप में मन लगेगा। मन को शांति व संतुलन मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
उपाय: आज के दिन आप पीले फल का दान करें।
सावन विशेष उपाय: शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करें और 'ॐ शिवज्ञानदाताय नमः' मंत्र का जाप करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों