Aaj Ka Rashifal 23 June 2025: मेष से लेकर सिंह तक आज किन 4 राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें आज का राशिफल

Daily Horoscope 23 June 2025: अगर राशिफल के अनुसार काम करते हैं, तो कई बिगड़े काम बन जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी राशि के बारे में जानना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में एक्सपर्ट सभी 12 राशियों के बार में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
image

Aaj Ka Rashifal 23 June 2025: आज सोमवार है और सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है। नक्षत्र के अनुसार सभी राशियों का अपना-अपना महत्व होता है। अगर राशि के अनुसार किसी कार्य को करते हैं, तो दिन अच्छा रहता है। इसलिए कई महिलाएं राशिफल के अनुसार कार्य करना पसंद करती हैं। अगर आप भी यह सोचती रहती हैं कि आज यानी 23 जून का दिन मेरे लिए कैसा रहने वाला है, तो इस आर्टिकल में पंडित सौरभ त्रिपाठी सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

आज का राशिफल - मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज मन भावनात्मक रहेगा, लेकिन काम के प्रति फोकस जरूरी होगा। कोई पारिवारिक ज़िम्मेदारी सामने आ सकती है। ऐसे में आपको जिद करने की बजाय सहयोग देना चाहिए, क्योंकि इससे आपको ही लाभ मिलेगा। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और बिल्वपत्र अर्पित करें। "ॐ नमः शिवाय" मंत्र 108 बार जपें।

आज का राशिफल - वृषभ राशि

aaj ka rashifal 22 june 2025

आज के दिन रुकी हुई बातों में प्रगति मिल सकती है, हालांकि, इसके लिए आपको मिठास भरी बातें करनी चाहिए। आज एक दिन आपको पर्सनल से लेकर कामकाजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना चाहिए। इससे आपको ही लाभ मिलेगा। वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: देवी पार्वती को सफेद मिठाई चढ़ाएं और 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं नमः' मंत्र जपें।

आज का राशिफल - मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपका माइंड अलर्ट रहने वाला है, लेकिन इस बीच आप इमोशन की वजह से परेशान भी हो सकती है। इस परेशानी की स्थिति में आप किसी नज़दीकी से दिल की बात बोल सकती हैं। अगर आप दिन में ध्यान लगाती हैं, तो आप कई परेशानियों से बाद भी सकती हैं। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: गौ माता को गुड़ और रोटी खिलाएं और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें।

आज का राशिफल - कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको परिवार के साथ समय बिताने का मन करेगा। आज भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन इस बीच आपको अधिक सेंसिटिव होने की जरूरत नहीं है। आज के दिन कोई पुराना साथी याद आ सकता है या मुलाकात हो सकती है। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: चंद्रमा को चावल मिश्रित जल अर्पित करें और 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र 11 बार बोलें।

आज का राशिफल - सिंह राशि

daily horoscope 23 june 2025

आज के दिन कैरियर में एक नया मोड़ आ सकता है। आज के दिन आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन इस बीच आपको अहंकार से दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। आज आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क में आ सकते हैं, जिसके चलते आपको लाभ भी मिल सकता है। आज के दिन आपको कोई कार्य धैर्य के साथ करना चाहिए। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल चढ़ाएं और 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र पढ़ें।

आज का राशिफल - कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन वर्क में परफेक्शन की चाह अधिक हो सकती है, हालांकि इस बीच मेंटल प्रेशर भी बढ़ सकता है। मेंटल प्रेशर की वजह से थकावट भी महसूस हो सकती है। थकावट से दूर रहने के लिए आपको प्रॉपर रेस्ट लेने की जरूरत है। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
बढ़ेगा। थकावट महसूस हो सकती है, proper rest लें।

  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा और लड्डू अर्पित करें तथा 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र 21 बार जपें।

आज का राशिफल - तुला राशि

aaj ka rashifal 23 june 2025 all zodiac signs

तुला राशि वाले आज के दिन लव लाइफ को अधिक महत्व दे सकते हैं। आज के दिन आपको कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। आज का दिन फैशन, डिजाईन या ब्यूटी से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन हो सकता है। आज आपको अपने आप को खुशी भरा महसूस करेंगी। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: मां दुर्गा को गुलाब अर्पित करें और 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै नमः' मंत्र पढ़ें।

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप थोड़े मिस्टीरियस मुड़ में रहने वाली हैं। आज के दिन आप किसी अंदरूनी विचारों में उलझ सकते हैं। अगर आप किसी भी कार्य को सोच-समझकर करती हैं, तो कार्य अच्छे से होगा। आज आपको वाद-विवाद में फंसने से बचना चाहिए। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं और 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का जप करें।

आज का राशिफल - धनु राशि

आजा विद्या और अध्यात्म से जुड़ाव बढ़ेगा। आज के दिन किसी गुरु या बुजुर्ग की सलाह आपकी दिशा बदल सकती है। ऐसे में आज आपको किसी घर के बुजुर्ग सदस्यों के साथ समय व्यतीत करता चाहिए। आज आप किसी कार्य के लिए यात्रा कर सकती हैं, जिसके चलते आपको लाभ भी मिलेगा। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: केले के पेड़ को जल दें और 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र 108 बार पढ़ें।

आज का राशिफल - मकर राशि

dainik rashifal 23 june 2025

मकर राशि के जातकों को आज काम का दबाव रहेगा, लेकिन अगर आप समझदारी से काम करते हैं, तो आसानी से किसी भी चीज को संभाल लेंगी। आज किसी को कार्य को करने से पहले किसी सीनियर से सलाह ले सकती है, जिससे आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। आज के दिन आपको सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए योग कर सकती हैं। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र पढ़ें।

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज आपकी सोच अलग होगी, जिसके चलते आज आपसे कई लोग प्रभावित होंगे। हालांकि, अगर आप जरूरत से अधिक सोचते रहेंगी तो आप कार्य से भटक सकती हैं। आज आपको अपने आप के लिए समय निकालना चाहिए। आज आपको सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: शनिवार को नीले वस्त्र पहनें और लोहे की वस्तु का दान करें।

आज का राशिफल - मीन राशि

आज आपका मन और दिमाग बहुत तेज रहने वाला है। हालांकि, इस बीच कोई सपना या संकेत आपकी सोच बदल सकता है। अगर आप लिखना, पेंटिंग करना पसंद करती हैं, तो आज आपको करना चाहिए, क्योंकि इससे आपका मन शांत रहेगा। मन को शांत रखने के लिए आप भजन भी सुन सकती है। मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: शिवलिंग पर इत्र मिलाकर जल चढ़ाएं और 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र बोलें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP