आज इन 5 राशि के जातकों को कोई अपना ही दे सकता है 'धोखा', हो सकती हैं बड़ी धन हानि...पहले ही जान लें उपाय और पढ़ लें आज का राशिफल

नया दिन आपके लिए क्या लेकर आ रहा है, यह जानने की उत्सुकता स्वाभाविक है। अपने दिन की बेहतर योजना बनाने और संभावित चुनौतियों के लिए तैयार रहने में यह राशिफल आपकी मदद कर सकता है। 
daily horoscope

नए दिन की शुरुआत में ही अगर हम यह जान लें कि आज के दिन हमारे साथ क्‍या हो सकता है, तो शायद पूरा दिन प्‍लान करना और अपने दिन को बेहतर बनने के लिए हम काफी कुछ कर सकते हैं। इसलिए हम रोज ही आपको राशिफल बताकर आपकी उलझन कम कर देते हैं। आज भी हम आपके लिए 13 जुलाई 2025 का दैनिक राशिफल लेकर हाजिर हैं, जिसकी भविष्‍यवाणियां पंडित सौरभ त्रिपाठी कर रहे हैं। तो चलिए जान लीजिए कि आपका आज का दिन कैसा बीतने वाला है।

आज का राशिफल - मेष राशि

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने कार्यों को पूरी मेहनत और लगन से कर पाएंगे। लेकिन ध्यान रहे कि आत्मविश्वास अहंकार में न बदल जाए। अगर किसी वरिष्ठ या बड़े बुजुर्ग से सलाह लें तो लाभ होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: सुबह सूर्य को गुड़ मिला हुआ जल अर्पित करें।

aries zodiac horoscope

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है या निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है जिससे खुशी का माहौल बनेगा। आरामदायक चीजों की ओर आपका झुकाव रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
उपाय: मां लक्ष्मी को इत्र और कमल का फूल अर्पित करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

आज नए लोगों से संपर्क बनेगा जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सकारात्मक सोच रखें, तभी अच्छे निर्णय संभव होंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

cancer zodiac horoscope

आज आप भावनाओं में बह सकते हैं, इसलिए किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें। ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी। माता के स्वास्थ्य या किसी पारिवारिक मामले में निर्णय लेना पड़ सकता है।
शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: रात को चंद्रमा को दूध अर्पित करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

आज आप किसी बड़े कार्य में नेतृत्व कर सकते हैं। यदि आप स्टेज पर बोलने, प्रस्तुति देने या कोई बड़ी जिम्मेदारी लेने जा रहे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे।
शुभ रंग: सुनहरा पीला
शुभ अंक: 1
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाएं।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आज आपको प्रैक्टिकल सोच का लाभ मिलेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दिनचर्या और अनुशासन बनाए रखना जरूरी है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 4
उपाय: तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

रिश्तों में मिठास आएगी। आज कोई धार्मिक या शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। कला, फैशन या सुंदरता से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
उपाय: मां दुर्गा को गुलाब का फूल अर्पित करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

scorpio zodiac horoscopeआज आपका मन कुछ भावुक रहेगा। कोई पुरानी बात या यादें आपको अंदर से हिला सकती हैं। शांति और ध्यान का अभ्यास करें। घर में कुछ नया बदलाव भी हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 8
उपाय: शिवलिंग पर लाल चंदन लगाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

आज नई योजनाएं बनाने का उत्तम समय है। आपके अंदर आध्यात्मिकता बढ़ेगी और किसी तीर्थ यात्रा की योजना भी बन सकती है। पढ़ाई या रिसर्च में मन लगेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 3
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

capricorn zodiac horoscope

आज काम में स्थिरता आएगी। जिम्मेदारियों से डरने की बजाय उनका सामना करें। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। नौकरी या व्यापार में किसी वरिष्ठ से मदद मिल सकती है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज का दिन रचनात्मक सोच और नए प्रयोगों का है। नया प्रोजेक्ट शुरू करना शुभ रहेगा। नेटवर्किंग से लाभ होगा, नए लोग जुड़ सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
उपाय: पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें।

कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

आज आप मानसिक रूप से शांति की तलाश में रहेंगे। कला, संगीत या भक्ति की ओर झुकाव बढ़ेगा। कोई सपना या संकेत आपको गहरी सोच में डाल सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
उपाय: चंदन मिला जल शिवलिंग पर चढ़ाएं।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इस राशिफल से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP