Aaj Ka Rashifal 04 July: इन 3 राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल और 2 को मिल सकती है खुशखबरी, जानें क्या कहता है आज का राशिफल

आने वाले समय की जानकारी अगर आपको पहले से मिल जाए तो आप इसे अपने अनुसार ढाल सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है। अगर आप भी अपनी राशि के अनुसार 04 जुलाई के भविष्य के बारे में जानना चाहती है तो यहां पढ़ें।  
image

आज का दिन आपके लिए शुभ है या आ सकती है कोई विपत्ति? क्या आपकी नौकरी की तलाश जल्द ही पूर्ण होने वाली है? अगर आप सिंगल हैं तो आज रिश्तों में कोई नया मोड़ आ सकता है? ऐसे न जाने कितने सवाल हम सभी के मन में रोज आते हैं। ऐसे ही कई सवालों के जवाब आपको ज्योतिष की भविष्यवाणी से मिल सकते हैं। ज्योतिष न सिर्फ आपके वर्तमान को अच्छा बना सकता है बल्कि भविष्य के बारे में भी संकेत देता है। अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानकारी लेना चाहती हैं कि 04 जुलाई, शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है, तो यहां ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें सभी राशियों के भविष्यफल के बारे में।

आज का राशिफल - मेष राशि

aries horoscope rashifal

आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जो आपके मूड को अच्छा बनाएगा। आप अपने रिश्तों में नयापन लाने की कोशिश करें और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं। आपको कामकाज में थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा, लेकिन आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें और 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र पढ़ें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज के दिन आपकी प्रोडक्टिविटी बहुत ज्यादा बढ़ सकती है और आप अपने परिश्रम से महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा करेंगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा और ख़ुशी का योग बन सकता है।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और किसी गरीब को मिश्री व चावल दान करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

आज के दिन आपके नए विचारों से काम में तेजी आएगी और आप अपने दोस्तों या सहयोगियों से प्रेरणा लेने में सफल होंगे। छोटी यात्रा या ऑनलाइन मीटिंग से आपको नए अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: पक्षियों को सात प्रकार के अनाज डालें और 'ॐ नमः भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

आज आपकी भावनाएं तेज होंगी, लेकिन निर्णय लेने के लिए दिल के बजाय दिमाग का उपयोग करें। परिवार से सहयोग मिलेगा और किसी महिला मित्र से आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय: चंद्रमा को शुद्ध जल अर्पित करें और "ॐ सोमाय नमः" मंत्र 11 बार जपें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

singh rashifal today

आज आपका आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा। ऑफिस में आपको एक नई पहचान मिल सकती है और पुराने मित्र से मिलकर अच्छा महसूस होगा।
उपाय: सूर्य को रोली और गुड़ मिलाकर जल चढ़ाएं और 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र पढ़ें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आज आपको किसी अधूरे काम को पूरा करने का समय मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतनी जरूरी है और नई दिनचर्या अपनाने से आपको लाभ होगा।
उपाय: तुलसी में दीपक लगाएं और 'ॐ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र का 108 बार जप करें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

आज के दिन फैशन, ब्यूटी या कला से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और नई चीजों की खरीदारी पर जोर दे सकते हैं।
उपाय: मां दुर्गा को गुलाब अर्पित करें और 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै नमः' मंत्र जपें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आज के दिन पुरानी बातें या लोग आपके मन में हलचल ला सकते हैं। दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा और कोई पुरानी योजना दोबारा शुरू हो सकती है।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर व गुड़ अर्पित करें और 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius horoscope for today

आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, खासकर शिक्षा या करियर से जुड़ा हुआ कोई शुभ समाचार आपको खुश कर सकता है। पिता या गुरु के साथ विचार साझा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
उपाय: पीले फूल और बेसन के लड्डू किसी ब्राह्मण को अर्पित करें और 'ॐ बृहस्पतये नमः' मंत्र पढ़ें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

आज काम में अनुशासन और परिपक्वता बनी रहेगी और आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आपको वर्कप्लेस में सीनियर्स से सम्मान और सहयोग मिल सकता है।
उपाय: शनिदेव को काले तिल और सरसों का तेल अर्पित करें और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज के दिन आप खुद को बहुत ज्यादा क्रिएटिव महसूस कर सकते हैं। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। नई सोच और अलग रास्ते से आपकी पहचान बनेगी।
उपाय: काले कपड़े में उड़द बांधकर शनिदेव के मंदिर में रखें और 'ॐ वं वरेण्याय नमः' मंत्र का जाप करें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

आज के दिन भावुकता को अपनी ताकत बनाएं। कला, लेखन, संगीत से जुड़े लोगों को आज सराहना मिलेगी। अकेले समय बिताना आपको अच्छा लगेगा और आपको इससे शांति मिलेगी।
उपाय: शिवलिंग पर इत्र मिलाकर जल अर्पित करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP