हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है। आज स्वाति नक्षत्र के साथ इस दिन का आरंभ हो रहा है। परिघ योग है। वहीं चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। साथ ही रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐ
सा कहा जाता है कि अगर आपके मान-सम्मान में कमी आ रही है या फिर स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। अब ऐसे में अगर आप आज रविवार के दिन विधिवत रूप से सूर्यदेव की पूजा कर सकते हैं। साथ ही आज प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा।
इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में आज 08 जून 2025 को किस मुहूर्त में काम करना शुभ करने से व्यक्ति की परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 08 जून 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
द्वादशी तिथि | स्वाति नक्षत्र | रविवार | परिघ योग | बालव और कौलव |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 08 जून 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 44 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 07 मिनट तक |
चंद्रोदय | प्रात: 4 बजकर 45 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 3 बजकर 38 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 08 जून 2025
सर्वार्थ सिद्धि योग | सुबह 09 बजकर 39 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 08 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 56 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 05 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 12:18 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 17 मिनट से शाम 07 बजकर 37 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 11 बजकर 58 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 40 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 17 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 17 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 08 जून 2025
राहु काल | सुबह 05 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 27 मिनट तक |
यमगंड | दोपहर बजकर 25 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 26 मिनट तक |
दिशाशूल | पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | शाम 05 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 13 मिनट तक |
आज का पर्व और त्योहार 08 जून 2025
पंचांग के हिसाब से आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। वहीं आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा।
आज प्रदोष व्रत की पूजा मुहूर्त 08 जून 2025
आज प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा का मुहूर्त सुबह 7 बजकर 17 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन 9 जून की सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर होगा।
आज रविवार के उपाय 08 जून 2025
- आज रविवार के दिन पूर्व दिशा की ओर मुख करके खड़े हों और लोटे को सिर से थोड़ा ऊपर रखकर धीरे-धीरे पानी गिराते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें। जल चढ़ाते समय "ऊं सूर्याय नमः" या "ऊं घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें।
- रविवार को घर से बाहर निकलने से पहले अपने माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। इससे कार्यों में सफलता मिलती है।
- रविवार को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाएं। इससे सूर्य देव और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
- रविवार के दिन नमक के पानी से पोछा लगाना शुभ माना जाता है।
- सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल, लाल कपड़े, गेहूं और तांबे के बर्तन का दान करें।
- रविवार को गायत्री मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
आज रविवार के खास मंत्र 08 जून 2025
आज रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप विशेष रूप से करने से लाभ हो सकता है।
- ॐ भास्कराय विद्महे महातेजाय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्।"
- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
- ॐ रश्मिमते नमः
- ॐ मित्राय नमः
- ॐ घृणिः सूर्याय नमः
- ॐ अर्काय नमः
08 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। साथ ही व्यक्ति मानसिक परेशानियां भी दूर होती है। सूर्यदेव का पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मनचाहे परिणाम मिलते हैं। साथ ही आज प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है। आप इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमेंमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों