Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:18 PM IST
aaj ka panchang 7 january 2026

Aaj Ka Panchang 7 January 2026: बुधवार के दिन बुध दोष से मुक्ति की कर रहे हैं पूजा, आज का पंचांग देखकर चुनें शुभ समय

07 जनवरी 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि बहुत खास रहने वाला है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है जो भगवान गणेश को समर्पित मानी जाती है। यह तिथि विशेष रूप से बाधा निवारण, मानसिक स्थिरता और वंश से जुड़े कर्मों के शोधन का अवसर देती है।
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 07:01 IST

आज के दिन किये कर्मो का को सीधे प्रभावित करने वाला माना गया है। आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 06:55 बजे तक रहेगी जिसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा। माघ माह अपने आप में तप, संयम और आत्मशुद्धि का प्रतीक है और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी विशेष रूप से विघ्न विनाश और कर्म बाधा निवारण से जुड़ी मानी जाती है। आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चतुर्थी तिथि भगवान गणेश से और बुधवार का संबंध बुद्धि, व्यापार और वाणी से होता है। ऐसे में आज का पंचांग उन लोगों के लिए विशेष फलदायी है जो लोग अपने कार्यो में अड़चन महसूस कर रहे है, निर्णयों में भ्रम या मानसिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं। उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। आज चंद्रमा सिंह राशि में और मघा नक्षत्र में स्थित है। मघा नक्षत्र का संबंध सीधे पितरों, वंश परंपरा और पूर्वजों के आशीर्वाद से जुड़ा होता है। यही कारण है कि आज का दिन केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पारिवारिक विषयों पर भी प्रभाव डालता है।ऐसे में आइए जानते हैं मध्य प्रदेश, छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग, व्रत, उपाय और शुभ संयोग ताकि भगवान गणेश की कृपा से जीवन के कष्ट दूर हों और कार्यों में सफलता मिले।

आज का पंचांग 7 जनवरी 2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
पौष शुक्ल चतुर्थी(सुबह 06:55 तक)/पंचमी मघा बुधवार आयुष्मान   बालव

7 january 2026 shubh muhurat

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 7 जनवरी 2026

प्रहर समय
सूर्योदय 

सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा।

सूर्यास्त

शाम 05 बजकर 39 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय 

रात्रि 09 बजकर 47 मिनट पर होगा।

चंद्रास्त सुबह 09 बजकर 52 मिनट पर होगा।

आज का शुभ मुहूर्त और योग 7 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त 

सुबह 05 बजकर 09 मिनट  06 बजकर 02 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त

आज नहीं है

गोधुली मुहूर्त शाम 05 बजकर 42 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक
 विजय मुहूर्त  दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से 02 बजकर 51 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 7 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल दोपहर  12 बजकर 16 मिनट से 01 बजकर 37 मिनट तक
 यमगंड सुबह  08 बजकर 13 मिनट से 09 बजकर 34 मिनट तक
गुलिक काल सुबह  10 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 16 मिनट तक

7 january 2026 ashubh muhurat

आज व्रत और त्योहार 7 जनवरी 2026

बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है, और बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार और गणना का कारक मन जाता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर होता है उन्हें अक्सर निर्णय लेने में भ्रम भ्रम होता है साथ ही वो लोग किसी बात को अच्छा भी बोलना चाहते है तो इसके प्रभाव से हमेशा गलत ही होता है। बुध ग्रह हमेसा व्यक्ति की वाणी में कटुता और व्यापार में अस्थिरता लाता है। आज का दिन बुध को मजबूत करने के लिए अत्यंत उपयुक्त है। आज का दिन गणेश जी को विद्या, बुद्धि और विवेक के करक माने जाते है ऐसे में आज बुध और गणेश जी दोनों की कृपा प्राप्ति का शुभ अवसर है।

आज के दिन चन्द्रना  मघा नक्षत्र में रहेगा ज्योतिष शास्त्र में मघा नक्षत्र शक्ति, नेतृत्व, परंपरा से जुड़ा हुआ मन जाता है विशेष रूप मघा नक्षत्र में पितरों से जुड़ा कार्य विशेष रूप से फलदाई होता है जो इसे ज्योतिष में एक शक्तिशाली नक्षत्र बनाता है साथ ही साथ मघा नक्षत्र राजा के सामान वैभव प्रदान करने वाला मन जाता है इसके प्रभाव से व्यक्ति आध्यात्मिकता में गहरी रूचि होती है ये नक्षत्र पैतृक विरासत के सम्मान का प्रतीक है जिसके व्यक्ति आत्मविश्वासी, प्रभावशाली और जिम्मेदार होते हैं, यह नक्षत्र व्यक्ति को अहंकार पर नियंत्रण रखना सिखाता हैं। यह नक्षत्र पितृ-देवताओं द्वारा शासित होता है, इसलिए इसमें पितृ-पूजा और श्राद्ध कर्म का विशेष महत्व होता है।

आज का उपाय 7 जनवरी 2026

आज के दिन और भी खास बनाने के लिए आज कुछ उपाय करके आप गणेश जी के साथ साथ पितरो का भी आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है। आज के दिन भगवान गणेश को 11 दूर्वा में सिंदूर लगाके अर्पित करें। आज ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। हरी मूंग या हरा वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करें। सवा पाव हरी मुंग उबालकर के गाय को खिलावे इससे बुध का दोष ख़तम होता है। पितरों के नाम से जल अर्पित करें या हो सके तो तर्पण करें। 

इसे भी पढ़ें- 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;