Aaj Ka Panchang 30 June 2025: भगवान शिव को जल अर्पित करने से लेकर स्कंद षष्ठी की पूजा के लिए देखें आज का पंचांग, बन रहे हैं कई शुभ योग

आइए इस लेख में आज यानी कि 30 जून सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विशेष विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर विधिवतरूप से पूजा किया जाए तो व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त क्या करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
aaj ka panchang 30 june 2025 lord shiva and skanda sashti puja muhurat mantras shubh yog and significance know in detail

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज मघा नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ ही सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में ही मौजूद है। आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही कुंडली में स्थित ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे मे आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा किस मुहूर्त में करने से उत्तम परिणाम मिल सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 30 जून 2025

Why-is-shiva-called-har-har-Mahadev (2)

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि मघा नक्षत्र सोमवार सिद्धि योग बालव और कौलव

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 30 जून 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 48 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 10 बजकर 21 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 11 बजकर 09 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 30 जून 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 10 मिनट तक
अमृत काल सुबह 04 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 30 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 04 बजकर 45 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 41 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 10 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 43 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 30 जून 2025

राहु काल सुबह 07 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 09 मिनट तक
गुलिक काल दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक
यमगंड सुबह 10 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक
दिशाशूल पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से लेकर 01 बजकर 50 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 30 जून 2025

28_06_2023-shivling_puja_vidhi_23454742

पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है और उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही आज षष्ठी तिथि है। जो भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। इस दिन इनकी पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

आज सोमवार के उपाय 30 जून 2025

सोमवार की सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें और शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध, या गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
शिव मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का कम से कम 108 बार जाप करें। यह मंत्र मन को शांति प्रदान करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
भगवान शिव को बिल्व पत्र और धतूरा अत्यंत प्रिय हैं। सोमवार के दिन शिवलिंग पर इन्हें अर्पित करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है।
यदि संभव हो तो सोमवार का व्रत रखें। यह व्रत स्वास्थ्य, धन और सुख में वृद्धि के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
सोमवार के दिन रुद्राक्ष धारण करना शुभ होता है। रुद्राक्ष भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है और इसे धारण करने से व्यक्ति पर शिवजी की कृपा बनी रहती है।
सोमवार के दिन शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

आज सोमवार के खास मंत्र 30 जून 2025

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ नमः शिवाय
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
ॐ नमो भगवते रुद्राय
ॐ हौं जूं सः।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्धलक्ष्म्यै नमः
ॐ नमः शिवाय वर प्रदाय श्रीं नमः

30 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व

lyrics-of-shri-shiv-rudrashtakam-stotram-path-in-hindi

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है और इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा का भी विधान है। इसलिए आप शिवलिंग की पूजा विधि-विधान के साथ करें और मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP