हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है। आज रोहिणी नक्षत्र के साथ इस दिन का आरंभ हो रहा है। आज धृति योग है। वहीं आज चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद हैं। आज मगलवार का दिन है। यह दिन हनुमान जी को समर्पित है। साथ ही आज तीसरा बड़ा मंगल है। इसलिए इस दिन महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। ऐसी मान्यता है इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिल सकता है।
आप आज के तिथि के हिसाब से बड़ा मंगल का व्रत रख सकते हैं। साथ ही आज शनिदेव की पूजा का भी विधान है। अब ऐसे में आज 27 मई 2025 को किस मुहूर्त में काम करना शुभ माना जाता है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना चाहिए। साथ ही आज किन उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 27 मई 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
अमावस्या | रोहिणी नक्षत्र | मंगलवार | धृति योग | बाव और बालव |
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 45 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 02 मिनट तक |
चंद्रोदय | प्रात: 5 बजकर 25 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | दोपहर 7 बजकर 39 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 27 मई 2025
सर्वार्थ सिद्धि योग | सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 20 मिनट तक |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 58 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 06 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 24 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 11 बजकर 57 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 38 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 32 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 27 मई 2025
राहु काल | दोपहर 03 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 22 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 03 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 09 बजकर 04 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक |
दिशाशूल | उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें |
दुर्मुहूर्त | सुबह 8 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक |
पर्व और त्योहार 27 मई 2025
पंचांग के हिसाब से आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। वहीं आज बड़ा मंगल भी है। साथ ही आज शनिदव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
आज मंगलवार के उपाय 27 मई 2025
- मंगलवार को सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने हनुमान चालीसा का कम से कम 7 या 11 बार पाठ करें। यह शत्रुओं और बाधाओं को दूर करने में बहुत प्रभावी माना जाता है।
- आज सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।
- हनुमान जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।
- आज मंगलवार को लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, तांबा या लाल मिठाई का दान करना शुभ माना जाता है।
- आज शनिदेव की पूजा करने के बाद पीपल के पेड़ के पास सरसो तेल का दीपक जरूर जलाएं।
आज मंगलवार के खास मंत्र 27 मई 2025
आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा जरूर करें। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
- ऊं हं हनुमते नमः॥
- ऊं रामदूताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमान: प्रचोदयात्॥
- ऊं नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा॥
- दुर्गम काज जगत के जेते, सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥
27 मई 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज रोहिणी नक्षत्र हैं। वहीं आज मंगलवार का दिन है। यह दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने के लिए बेहद शुभ माना गया है। इसलिए इस दिन दान-पुण्य अवश्य करें और उपायों को करने के साथ-साथ मंत्रों का जाप विशेष रूप से करने से लाभ हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों