Aaj Ka Panchang 27 June 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा के पर्व पर देखें आज का पंचांग, पूजा से लेकर नए काम की शुरुआत के लिए बन रहे हैं कई शुभ योग

आइए इस लेख में आज यानी कि 27 जून शुक्रवार का दिन है। साथ ही यह दिन बेहद पावन है। आज से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होने जा रही है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा मिल सकता है । अब ऐसे में किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
aaj ka panchang 27 june 2025 friday lord jagannath rath yatra shubh yog muhurat auspicious sign know in detail

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज पुनर्वसु नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ व्याघात योग बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में ही मौजूद है। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आज से ही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भी शुरू हो चुकी है। जो 10 दिनों तक चलने वाली है। इस दिन जो भक्त जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल होते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। अब ऐसे में आज अब ऐसे में आज 27 जून शुक्रवार को किस मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 27 जून 2025

lord jagannath rath yatra 2025 shubh yoga mangal and shukra grah positive effects

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पुनर्वसु नक्षत्र शुक्रवार व्याघात योग कौलव और गर

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 27 जून 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 06 बजकर 15 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 08 बजकर 29 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 27 जून 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 10 मिनट तक
अमृत काल सुबह 05 बजकर 05 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 35 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 41 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 10 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 43 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 27 जून 2025

राहु काल सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक
यमगंड दोपहर 03 बजकर 51 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 31 मिनट तक
दिशाशूल पश्चिम दिशा दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त सुबह 08 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 22 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 27 जून 2025

rath-yatra-2025-lord-jagannath-puja-vidhi-at-home-know-rules-1750067385690

पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और आज शुक्रवार के दिन से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आरंभ होने जा रहा है। यह दिन बेहद पावन है। इस दिन जो भक्त रथ यात्रा पर शामिल होता है। उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

आज शुक्रवार के उपाय 27 जून 2025

Mata-Lakshmi

हर शुक्रवार को सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद माँ लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं। कमल का फूल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है, हो सके तो अर्पित करें।
शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यदि आप संस्कृत में पाठ नहीं कर सकते, तो इसका हिंदी अर्थ भी पढ़ सकते हैं।
शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करना जैसे चावल, दूध, दही, चीनी, या सफेद वस्त्र बहुत लाभकारी होता है। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं।
यदि संभव हो तो शुक्रवार का व्रत रखें। इस दिन केवल फलाहार करें या एक समय ही भोजन करें। व्रत रखने से माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
शुक्रवार के दिन किसी को भी धन उधार देने से बचें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन धन देने से वापस आने में परेशानी हो सकती है।

आज शुक्रवार के खास मंत्र 27 जून 2025

ॐ शुं शुक्राय नमः
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥

27 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व

tips-to-please-goddess-lakshmi (1)

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। वहीं शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आज से ही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आरंभ होने जा रहा है। इसलिए आज का दिन बेहद खास है। इस दिन कोई भी शुभ काम कभी भी किया जा सकता है। आज का दिन अक्षय प्राप्ति करने का दिन है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP