Aaj Ka Panchang 25 June 2025: अमृत काल से लेकर गोधूलि मुहूर्त तक कोई भी शुभ काम करने जा रहे हैं तो पहले देख लें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 25 जून बुधवार के दिन किस मुहूर्त में बप्पा की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को रिद्धि-सिद्धि की प्राप्तिहो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
aaj ka panchang 25 june 2025 wednesday amrit kaal to evening muhurat know remedies and mantras in detail

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज म्रृगशीर्षा नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ गण्ड योग बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि बप्पा की पूजा से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में आ रहे सभी विघ्न दूर हो सकते हैं। अब ऐसे में आज 25 जून बुधवार को किस मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 25 जून 2025

mpbreaking54573159

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि म्रृगशीर्षा नक्षत्र बुधवार गण्ड योग वब और नाग

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 25 जून 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 05 बजकर 09 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 31 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 25 जून 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 57 मिनट तक
अमृत काल सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 41 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 03 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 43 मिनट तक
संध्या मुहूर्त रात 12 बजकर 03 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 43 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 25 जून 2025

राहु काल दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक
यमगंड सुबह 07 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक
दिशाशूल उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 25 जून 2025

Untitled-design-2024-09-05T135012.983

पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। वहीं आज बुधवार का दिन है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं और मंत्र हैं। जिनका जाप करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। वहीं अमावस्या तिथि के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण भी करने का विधान है। इससे व्यक्ति की कुंडली में स्थित पितृदोष से छुटकारा मिल सकता है।

आज बुधवार के उपाय 25 जून 2025

बुधवार के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। उन्हें दूर्वाकी 21 गांठें अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ-साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी बहुत लाभदायक माना गया है। इससे नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कीलक अर्गला स्तोत्र का पाठ भी बाधाओं से मुक्ति दिलाता है। बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: या ऊं बुधाय नमः मंत्र का जाप करें। यह मन की एकाग्रता बढ़ाता है और मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाता है। कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।

आज बुधवार के मंत्र 25 जून 2025

ॐ गं गणपतये नमः
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम्। सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्

आज बुधवार के पंचांग का महत्व 25 जून 2025

Untitled-design-2024-09-05T135012.983

आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है को बप्पा की पूजा से लाभ हो सकता है। इस दिन मंत्रों का जाप जरूर करें। साथ ही इस दिन आषाढ़ अमावस्या भी पड़ रहा है। इसलिए इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध जरूर करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP