Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:18 PM IST
aaj ka panchang 20 january 2026

Aaj Ka Panchang 20 January 2026: हनुमान जी की पूजा के लिए श्रवण नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग, देखें आज का पंचांग

आज सिद्धि योग है जैसा कि नाम से स्पष्ट है, कार्यों में सफलता प्रदान करता है। इसके साथ ही आज मंगलवार है और चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए यह दिन भूमि, भवन, निर्माण और टेक्निकल कार्यों के लिए विशेष फलदायी है। 
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 07:01 IST

आज मंगलवार, 20 जनवरी 2026 का दिन धार्मिक और व्यावहारिक दोनों दृष्टियों से अत्यंत शुभ है। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज के दिन आकाश मंडल में श्रवण नक्षत्र और सिद्धि योग का सुंदर संयोग बन रहा है। श्रवण नक्षत्र के स्वामी भगवान विष्णु हैं और यह नक्षत्र सुनने और सीखने का प्रतीक है। आज सिद्धि योग भी है  जैसा कि नाम से स्पष्ट है, कार्यों में सफलता प्रदान करता है। इसके साथ ही आज मंगलवार है और चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए यह दिन भूमि, भवन, निर्माण और टेक्निकल कार्यों के लिए विशेष फलदायी है। श्रवण नक्षत्र में हनुमान जी और भगवान विष्णु की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है और बिगड़े काम बनते हैं। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग, श्रवण नक्षत्र का महत्व और मंगलवार के अचूक उपाय।

आज का पंचांग 20 जनवरी 2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
माघ शुक्ल द्वितीया (रात्रि 02:45 बजे तक) श्रवण मंगलवार सिद्धि   बालव

20 january 2026 shubh muhurat

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 20 जनवरी 2026

प्रहर समय
सूर्योदय 

सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर होगा।

सूर्यास्त

शाम 05 बजकर 49 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय 

सुबह 07 बजकर 57 मिनट पर होगा

चंद्रास्त

शाम 07 बजकर 15 मिनट पर होगा

आज का शुभ मुहूर्त और योग 20 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त 

सुबह 05 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 08 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त

सुबह 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक

गोधुली मुहूर्त शाम 05 बजकर 53 मिनट से 06 बजकर 60 मिनट तक
 विजय मुहूर्त  दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 20 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल दोपहर 03 बजकर 11 मिनट से 04 बजकर 33 मिनट तक
 यमगंड सुबह 09 बजकर 41 मिनट से 11 बजकर 04 मिनट तक
गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 01 बजकर 48 मिनट तक

20 january 2026 ashubh muhurat

आज व्रत और त्योहार 20 जनवरी 2026

आज श्रवण नक्षत्र है जिसे बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। श्रवण का अर्थ है कान । यह नक्षत्र विद्या अर्जन, कंसल्टिंग और बड़ों की बात सुनने के लिए उत्तम है। इसके देवता भगवान विष्णु हैं। जब मंगलवार को श्रवण नक्षत्र और सिद्धि योग मिलता है तो यह कार्य सिद्धि का संकेत देता है। जो लोग कर्ज मुक्ति के प्रयास कर रहे हैं या जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए आज का यह दिन अनुकूल हैं। आज चंद्रमा मकर राशि में है जो व्यक्ति को मेहनती और अनुशासित बनाता है। आज के दिन चंद्र दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है, इससे आयु में वृद्धि होती है।

श्रवण नक्षत्र में मंगलवार का पड़ना प्रॉपर्टी डीलिंग, कंस्ट्रक्शन और मशीनरी से जुड़े कार्यों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह संयोग व्यक्ति को लॉजिकल बनाता है। अगर आप किसी कानूनी मामले में फंसे हैं, तो आज सिद्धि योग में की गई पहल आपके पक्ष में जा सकती है। मकर राशि का चंद्रमा कभी-कभी मन को थोड़ा भारी या उदास कर सकता है, इसलिए हनुमान जी की उपासना से मन को बल मिलेगा।

आज का उपाय 20 जनवरी 2026

हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। हो सके तो बूंदी का प्रसाद बांटें। कर्ज मुक्ति के लिए आज ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। मंगलवार और श्रवण नक्षत्र का संयोग कर्ज उतारने के रास्ते खोलता है। श्रवण नक्षत्र के स्वामी विष्णु जी हैं। आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करने से मानसिक शांति मिलती है। आज पक्षियों को दाना-पानी देने से बुध और राहु के दोष शांत होते हैं और घर में बरकत आती है।

इसे भी पढ़ें- 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;