Aaj Ka Panchang 2 June 2025: सोमवार ब्रह्म मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त का सही समय, सप्तमी तिथि के विशेष उपाय...आज का पंचांग बताएगा शुभ मुहूर्त समेत सब कुछ

Somwar ka Panchang: आइए इस लेख में आज यानी कि 02 जून सोमवार के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आज आपको किस मुहूर्त में काम करने बचने की आवश्यकता है और किन उपायों को करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही किन मंत्रों के जाप सभी परेशानियों दूर होंगी। 
aaj ka panchang 2 june 2025 brahma muhurat suryodaya suryast time shubh yog somwar ke upay

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है। आज मघा नक्षत्र के साथ इस दिन का आरंभ हो रहा है। आज व्याघात योग है। वहीं आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं। आज सोमवार का दिन है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है।

इस दिन ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आप आज के तिथि के हिसाब से सोमवार का व्रत रख सकते हैं।

अब ऐसे में आज 02 जून 2025 को किस मुहूर्त में काम करना शुभ माना जाता है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना चाहिए। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।

आज का पंचांग 02 जून 2025

f5ce110f20d2c913b6cab5fa6cbdb66d

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
सप्तमी मघा नक्षत्र सोमवार व्याघात योग गर और वणिज

आज का सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 44 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 05 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 6 बजकर 20 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 02 जून 2025

सर्वार्थ सिद्धि योग आज सर्वार्थ सिद्धि योग नहीं है।
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 58 मिनट तक
अमृत काल सुबह 08 बजकर 22 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 03 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 24 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 57 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 38 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 32 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 02 जून 2025

राहु काल सुबह 07 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 04 मिनट तक
गुलिक काल दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 44 मिनट तक
यमगंड सुबह 10 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक
दिशाशूल पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त

दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक

आज का पर्व और त्योहार 02 जून 2025

small-gs26-shiv-ji-poster-on-300gsm-photogenic-us-imported-paper-original-imagkfn2ckxrn73r

पंचांग के हिसाब से आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। वहीं सोमवार का दिन है। आप इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें और शिवलिंग का अभिषेक करें।

आज सोमवार के उपाय 02 जून 2025

  • सोमवार को सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर में या किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल या शुद्ध जल चढ़ाएं। 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए जल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • शिवलिंग पर दूध चढ़ाना भी बहुत फलदायी होता है। यह चंद्रमा को मजबूत करता है और धन-धान्य में वृद्धि करता है।
  • भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और भांग अत्यंत प्रिय हैं। सोमवार को शिवलिंग पर इन्हें अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
  • 'ऊं श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः' या 'ऊं सों सोमाय नमः' मंत्र का जाप 108 बार करने से चंद्रमा मजबूत होता है। आप इसे रुद्राक्ष की माला से कर सकते हैं।
  • शिवलिंग का अभिषेक विधिवत रूप से करें। साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें। इससे व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है।

आज सोमवार के खास मंत्र 02 जून 2025

आज सोमवार के दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करने से लाभ हो सकता है।

  • ऊं नमः शिवाय
  • ऊं त्र्यम्बकंयजामहेसुगन्धिंपुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिवबन्धनान्मृत्योर्मुक्षीयमामृतात्॥
  • ऊं तत्पुरुषायविद्महेमहादेवायधीमहितन्नोरुद्रःप्रचोदयात्॥
  • ऊं नमो भगवते रुद्राय:
  • ऊं पार्वतीपतये नमः
  • कर्पूरगौरंकरुणावतारंसंसारसारंभुजगेन्द्रहारम्। सदावसन्तंहृदयारविन्देभवंभवानीसहितंनमामि॥
  • ऊं नमः शिवाय व्योमकेश्वराय:

02 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व

HD-wallpaper-shiv-ji-sitting-on-mountain-shiv-ji-sitting-on-mountain

आज मघा नक्षत्र हैं। वहीं आज सोमवार का दिन है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेबाबा की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और अगर किसी दंपत्ति के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक करने से लाभ हो सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP