हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ प्रीति योग भी बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद हैं। आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों के सभी विघ्न दूर हो सकते हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। अब ऐसे में आज 18 जून बुधवार को किस मुहूर्त में नई प्रापर्टी खरीदने के साथ-साथ व्यक्ति को शुभ समाचार मिल सकता है। आइए इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 18 जून 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि | पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र | बुधवार | प्रीति योग | बव और बालव |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 18 जून 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 45 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 10 मिनट तक |
चंद्रोदय | प्रात: 12 बजकर 26 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 12 बजकर 56 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 18 जून 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 08 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 56 मिनट तक |
अमृत काल | शाम 04 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 09 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 19 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 40 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 02 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 42 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 18 जून 2025
राहु काल | दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 08 मिनट तक |
गुलिक काल | सुबह 10 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 07 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक |
दिशाशूल | उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें |
दुर्मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 18 जून 2025
पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज बुधवार के दिन आप भगवान गणेश की पूजा करें। इससे व्यक्ति की सभी बाधाएं दूर हो सकती है।
आज बुधवार के उपाय 18 जून 2025
- सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें दूर्वा और लड्डू का भोग लगाएं।
- हरी मूंग की दाल का दान करें। आप इसे किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को दे सकते हैं।
- गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे ग्रह दोष शांत होते हैं।
- बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।
- मां दुर्गा का ध्यान करते हुए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे जीवन में अनिष्ट दूर होता है और सुख-शांति बनी रहती है।
- यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें। इससे आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
- किन्नरों को कुछ पैसे दान दें और उनसे आशीर्वाद के रूप में कुछ पैसे वापस ले लें। इन पैसों को पूजा स्थान पर रखकर धूपबत्ती दिखाएं और हरे कपड़े में लपेटकर धन वाले स्थान पर रख दें। इससे धन में बरकत आएगी।
- बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
- भगवान गणेश को शमी का पत्ता अर्पित करें। इससे बुद्धि और व्यापार में लाभ होता है।
आज बुधवार के खास मंत्र 18 जून 2025
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा॥
ऊं श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।
त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।।
गं गणपत्ये संतान वरदाय नमः।
ऊं गणेश महालक्ष्म्यै नमः।
18 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। साथ ही आज बुधवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही जीवन में चल रही सभी विघ्न दूर हो सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों