Aaj Ka Panchang 14 June 2025: निशिता काल से लेकर अशुभ मुहूर्त तक, किसी भी शुभ काम की शुरूआत के लिए देखें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 14 जून शनिवार के दिन किस मुहूर्त में काम करने से धन लाभ हो सकता है और किस मुहूर्त में काम करने की मनाही है। इसके बारे में इस लेख में विस्ताक से जानते हैं।
aaj ka panchang 14 june 2025 nishita kaal shubh ashubh muhurat saturday remedies and mantras in detail

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ ब्रह्म योग भी बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मकर राशि में मौजूद हैं। आज शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन शनिदेव की पूजा करता है। उसे शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में आज 14 जून शनिवार को किस मुहूर्त में क्या करना शुभ माना जाता है और क्या करने से बचना चाहिए। शनिवार के दिन किन उपायों को करने से सभी परेशानियां दूर हो सकती है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।

आज का पंचांग 14 जून 2025

images (4)

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
तृतीया तिथि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शनिवार ब्रह्म योग बालव और कौलव

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 14 जून 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 44 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 09 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 7 बजकर 30 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 14 जून 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 08 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 56 मिनट तक
अमृत काल सुबह 05 बजकर 44 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 24 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 03 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 35 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 17 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 17 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 14 जून 2025

राहु काल सुबह 09 बजकर 06 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 05 बजकर 44 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 25 मिनट तक
यमगंड दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 48 मिनट तक
दिशाशूल पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें
दुर्मुहूर्त

सुबह 07 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 25 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 14 जून 2025

667e63b4afee9-shani-dev-281811527-16x9

पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है।
आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जा रहा है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है।

  • चतुर्थी तिथि प्रारंभ - 14 जून 2025 को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से
  • चतुर्थी तिथि समाप्त - 15 जून 2025 को दोपहर 03 बजकर 51 मिनट पर
  • चंद्रोदय का समय यानी कि पूजा का मुख्य समय - 14 जून 2025 को रात 10 बजकर 07 मिनट पर

आज शनिवार के उपाय 14 जून 2025

  • अगर संभव हो तो सुबह या शाम को किसी शनि मंदिर में जाएं। वहां शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल, काले तिल, नीले फूल और उड़द चढ़ाएं।
  • अपने घर के पूजा स्थान पर या शनि मंदिर में शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। ध्यान रहे कि दीपक में काले तिल भी डालें।
  • नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।(शनि स्तोत्र) आप कम से कम 108 बार इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
  • काले वस्त्र, काले तिल, उड़द दाल, लोहा, सरसों का तेल, काले जूते, कंबल आदि का दान करें।
  • शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय शनिदेव से अपनी समस्याओं को दूर करने की प्रार्थना करें।
  • अगर समय हो तो सुंदरकांड का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी होता है।
  • कौवों को शनिदेव का वाहन माना जाता है। शनिवार के दिन कौवों को रोटी या अन्न खिलाना शुभ होता है।

आज शनिवार के खास मंत्र 14 जून 2025

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए कई मंत्रों का जाप किया जाता है।

  • ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
  • ऊं भग-भवाय विद्महे मृत्युरूपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्
  • ऊं शं शनैश्चराय नमः
  • नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम

14 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व

360_F_1077975819_4A1P4aw8RzgHapfoQ8IdzSaLidRaemml

आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने का विधान है। इससे व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है और उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही कुंडली में स्थित शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP