Aaj Ka Panchang 11 July 2025: आज से शुरू हो रहा है सावन का महीना, शिवलिंग पर जल चढ़ाने से लेकर पूजा करने तक के मुहूर्त के बारे में जानने के लिए देखें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 11 जुलाई शुक्रवार के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ ही आज से सावन का महीना भी आरंभ हो चुका है। इसलिए शिवलिंग पर अर्घ्य किस समय चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
aaj ka panchang 11 july 2025 sawan first day shivling puja muhurat to remedies mantras and other details 

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है। साथ ही आज वैधृति योग बन रहा है और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मकर राशि में ही मौजूद है। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही आज से सावन का महीना भी आरंभ हो चुका है। इस पूरे माह में भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से उत्तम परिणाम मिल सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 11 जुलाई 2025

lord-shiva-ke-signs

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुक्रवार वैधृति योग कौलव और बालव

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 11 जुलाई 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 52 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 07 बजकर 58 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 06 बजकर 55 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 11 जुलाई 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 02 मिनट तक
अमृत काल देर रात 12 बजकर 01 मिनट से लेकर देर रात 01 बजकर 39 मिनट
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 11 जुलाई 2025

राहु काल सुबह 10 बजकर 52 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक
यमगंड दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 32 मिनट तक
दिशाशूल उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त सुबह 08 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 11 जुलाई 2025

09_06_2023-lord_shiva_23436455

आज श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है। आज से ही कांवड़ यात्रा भी निकलेगी। इस पूरे माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है।

आज शुक्रवार के उपाय 11 जुलाई 2025

सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करें. यदि संभव हो, तो गंगाजल या पवित्र नदियों के जल से अभिषेक करें। अभिषेक के बाद, शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें. बेलपत्र के तीन पत्ते भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं और इन्हें चढ़ाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. बेलपत्र अर्पित करते समय 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते रहें।
रुद्राक्ष को भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है. सावन के महीने में रुद्राक्ष धारण करना बहुत शुभ होता है. आप अपनी राशि और ग्रहों की स्थिति के अनुसार एक मुखी, पंच मुखी या कोई अन्य रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने और रोगों से मुक्ति पाने का एक शक्तिशाली मंत्र है. सावन के महीने में प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें।

आज शुक्रवार के खास मंत्र 11 जुलाई 2025

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ नमः शिवाय
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ॥
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
ॐ नमो भगवते रुद्राय॥
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः॥
जटा टवी गलज्जल प्रवाह पावित स्थले, गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ्ग तुङ्ग मालिकाम्‌।
डमड्डमड्डमड्डमन्निनाद वड्डमर्वयं, चकार चण्डताण्डवं तनोतु नः शिवः शिवम्॥

11 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व

Lord-Shiva-1

पंचांग के हिसाब से आज से ही सावन का महीना आरंभ हो चुका है और इस दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने का भी विधान है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP