why cotton should be kept in dead body nose

मरने के बाद मृतक की नाक में क्यों लगाई जाती है रूई?

अंतिम संस्कार से पहले क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, साथ ही अंतिम संस्कार के बाद किन नियमों का पालन करना चाहिए इसके बारे में शास्त्रों में वर्णित है।  
Editorial
Updated:- 2023-12-22, 14:01 IST

Putting Cotton In Dead Body Nose Reason: हिन्दू धर्म में बताये गए 16 संस्कारों में से एक है अंतिम संस्कार जिसे मृतक के परिवार द्वारा किया जाता है। अंतिम संस्कार से पहले क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, साथ ही अंतिम संस्कार के बाद किन नियमों का पालन करना चाहिए इसके बारे में शास्त्रों में वर्णित है। 

ठीक ऐसे ही घर पर जब शव लाते हैं तब किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में भी पुराणों में बताया गया है। इसी कड़ी में एक क्रिया होती है जो मृतक के घर वाले शव घर पर लाने के बाद करते है। यह क्रिया है मृतक की नाक और कान में रूई लगाने की। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें इसके पीछे का महत्व बताया है। 

क्या है मृतक की नाक में रूई लगाने के पीछे का धार्मिक महत्व? 

dead body ki nose mein kyu lagate hain cotton

एक मान्यता कहती है कि पौराणिक काल में मृतक के शरीर के खुले हिस्सों में सोने (घर में वास्तु के अनुसार रखें सोना) के छोटे-छोटे टुकड़े भरे जाते थे। यह इसलिए होता है ताकि मृतक की आत्मा को शांति मिले। वहीं। टुकड़े गिरे न इसलिए इनके आगे रूई लगाईं जाती थी। यही कारण है कि नाक में भी रूई लगाई जाती है।

यह भी पढ़ें: क्यों बेटे ही करते हैं अंतिम संस्कार?

हालांकि यह कारण मान्य नहीं है क्योंकि व्यक्ति अपने साथ कभी कुछ नहीं ले जाता है और गरुड़ पुराण (मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण का पाठ क्यों करना चाहिए) में भी यह उल्लेख है कि मृतक का सांसारिक वस्तुओं से कोई नाता नहीं होता है। ऐसे में सोने के टुकड़े मृतक की नाक, कान या अन्य हिस्सों में डालना बिलकुल भी उचित नहीं माना गया है।

यह भी पढ़ें: अंतिम संस्कार के दौरान सिर पर क्यों मारा जाता है डंडा

असल में नाक या कान में रूई डालने के पीछे एक कथा है जिसके अनुसार, जब यमराज व्यक्ति की आत्मा को मृत्यु के बाद उसके शरीर से अलग करते हैं तब वह आत्मा शरीर में दोबारा प्रवेश करने का मार्ग ढूंढती है। ऐसे में वह दोबारा प्रवेश न करे इसलिए ही नाक और कान में रूई लगाते हैं।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों मृतक की नाक में अंतिम संस्कार से पहले लगाई जाती है रूई और क्या है इसके पीछे का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;