करवा चौथ पर राशि अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

करवा चौथ का दिन किसी भी विवाहित स्त्री के लिए खास होता है और इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करती हैं। अगर आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार सही रंगों के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा।
image

करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है और इस दिन पत्नियां अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और सुखमय जीवन की कामना तो करती हैं और सुखी दाम्पत्य का आशीर्वाद भी लेती हैं। इस दिन रात में चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही उपवास खोला जाता है।

चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलने की यह परंपरा न केवल प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि यदि करवा चौथ के दिन आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष रंगों के कपड़े पहनती हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी और दाम्पत्य जीवन भी समृद्ध रहेगा।

ज्योतिष की मानें तो प्रत्येक राशि के लिए कुछ विशिष्ट रंग शुभ माने जाते हैं, जिनका प्रभाव व्यक्ति के मानसिक और भावनात्मक संतुलन पर पड़ता है। करवा चौथ पर यदि राशि के अनुसार सही रंग के कपड़े धारण किए जाएं, तो व्रत का पुण्य फल और बढ़ जाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इन रंगों के बारे में विस्तार से।

मेष राशि

best colour for karwa chauth

मेष राशि के लोग ज्यादा उत्साही होते हैं और इनका स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मेष राशि की महिलाएं स्वभाव से उत्साही होती हैं और मंगल ग्रह का रंग लाल को माना जाता है। यह एक बहुत ही शुभ रंग माना जाता है और यह महिलाओं के लिए शक्ति, सकारात्मकता, साहस और आत्मविश्वास का संचार करता है। अगर आप करवा चौथ के दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करती हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन कहां, कितने और कौन से दीये जलाने चाहिए?

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह गुलाबी को माना जाता है। अगर आप करवा चौथ के दिन अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए कुछ विशेष रंगों के कपड़े पहनती हैं जैसे गुलाबी रंग तो आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। गुलाबी रंग आपके जीवन में सौहार्द्र बनाए रखने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ये रंग आपके लिए समृद्धि लाने में मदद करेगा। आप इस दिन गुलाबी का कोई भी शेड पहन सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही शांत होते हैं। आप अगर करवा चौथ के दिन हरे रंग के कपड़े पहनती हैं तो ये आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद करते हैं। करवा चौथ के दिन हरे के साथ लाल रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं। इन रंगों के कपड़ों से आपके वैवाहिक जीवन में भी समृद्धि बनी रहती है।

कर्क राशि

कर्क राशि पर चंद्रमा का शासन होता है और अगर आप इस दिन सिल्वर रंग के कपड़े पहनती हैं तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

सिल्वर के साथ आप आइवरी रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं। आइवरी रंग न केवल आपके व्यक्तित्व में सौम्यता लाता है, बल्कि इसे पहनने से आत्मविश्वास और आंतरिक संतुलन भी बढ़ता है। इन रंगों का संयोजन आपको दिनभर ऊर्जा से भरपूर और प्रसन्नचित्त बनाए रखता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग अगर करवा चौथ के दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनेंगे तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। बैंगनी रंग आपके जीवन में समृद्धि लाने के साथ सौम्यता और कोमलता जैसे गुणों को भी बढ़ाने में मदद करेगा। यह रंग आपको अधिक कल्पनाशील बनाए रखने में मदद करता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले यदि पीले रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ की पूजा करेंगे तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पीले रंग के कपड़ों को ज्यादासक्रिय माना जाता है और इस रंग से आपके जीवन में खुशहाली आती है। यह रंग कन्या राशि के व्यक्तित्व से मेल खाता है। यदि आप इस रंग को करवा चौथ के दिन पहनती हैं तो आपके जीवन में समृद्धि के साथ सौहार्द्र बना रहेगा।

तुला राशि

best colours for libra

तुला राशि की महिलाएं अगर मैजेंटा रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ का व्रत करेंगी तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा आप इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशहली बनी रहेगी। नीला रंग आपको शांति प्रदान करने में मदद करेगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह प्लूटो को माना जाता है। अगर आप करवा चौथ के दिन लाल और पीले रंग के मिश्रण नारंगी रंग के कपड़ों में करवा चौथ की पूजा करेंगी तो आपके जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। लाल और पीले रंग का मिश्रण होने के कारण नारंगी रंग खुशी का रंग माना जाता है। इस दिन यह रंग पहनने से आपके जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

धनु राशि

karwa chauth colours to wear

धनु राशि के लोग अगर करवा चौथ के दिन पीले रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पीला रंग बृहस्पति का रंग माना जाता है और इससे आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आती है। इस साल करवा चौथ पर चमकीला पीला रंग आपको सुखद महसूस कराएगा।

धनु राशि की महिलाओं के लिए पीला रंग भाग्यशाली भी होता है। इसका आपके दिन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और आपको अपनी आंतरिक ऊर्जा को संतुलित करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth Vrat Niyam 2024: बीच में ही टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो क्या करें?

मकर राशि

colour for karwa chauth

मकर राशि की महिलाएं यदि करवा चौथ के दिन फिरोजी या नीले रंग के कपड़े पहनेंगी तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। मकर राशि का स्वामी शनि को माना जाता है और शनि का रंग नीला है, इसलिए ये रंग आपके जीवन को खुशहाल बना सकता है। ऐसा भी माना जाता है कि यह हानिकारक ऊर्जा और नकारात्मक संकेतों से बचाता है। यह एकांत, विकास, कल्पना, मासूमियत और स्नेह की भावनाओं को उजागर करता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लैवेंडर कलर के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है और कुंभ राशि की महिलाओं के लिए यह रंग उनके वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने में मदद कर सकता है। यदि आपकी राशि कुंभ है तो इस साल करवा चौथ पर लैवेंडर या उससे मिलते जुलते रंग के कपड़े पहनें।

मीन राशि

मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है और अगर आप करवा चौथ के दिन चेरी लाल रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। आप इस दिन नारंगी या पीले रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं।

अगर आप इस साल करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार सही रंगों के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP