choti diwali 2024 lord krishna stuti

Choti Diwali 2024: नरक चतुर्दशी पर करें इस कृष्ण स्तुति का पाठ, नकारात्मक ऊर्जाओं से होगी रक्षा

ऐसा माना जाता है कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि के दिन ही भगवान कृष्ण ने 16 हजार कन्याओं को नरका सुर के आतंक से मुक्त कराया था और नरका सुर का वध किया था। इसी कारण से इस तिथि को नरक चतुर्दशी कहा जाने लगा।  
Editorial
Updated:- 2024-10-25, 11:01 IST

छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी या नरक चौदस भी कहा जाता है। इस साल छोटी दिवाली 30 अक्टूबर, दिन बुधवार को पड़ रही है। छोटी दिवाली के दिन भगवान कृष्ण की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि के दिन ही भगवान कृष्ण ने 16 हजार कन्याओं को नरका सुर के आतंक से मुक्त कराया था और नरका सुर का वध किया था।

इसी कारण से इस तिथि को नरक चतुर्दशी कहा जाने लगा। मान्यता है कि छोटी दिवाली के दिन कृष्ण स्तुति करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है और मन का भय भी दूर हो जाता है। साथ ही, जीवन में आने वाले संकटों से भी छुटकारा मिल जाता है। जीवन की नाकात्मकता दूर होती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं छोटी दिवाली के दिन श्री कृष्ण की कौन सी स्तुति करना लाभदायक है।

छोटी दिवाली पर करें कृष्ण स्तुति

choti diwali pr kare krishna stuti

श्री कृष्ण चन्द्र कृपालु भजमन, नन्द नन्दन सुन्दरम्।
अशरण शरण भव भय हरण, आनन्द घन राधा वरम्॥

सिर मोर मुकुट विचित्र मणिमय, मकर कुण्डल धारिणम्।
मुख चन्द्र द्विति नख चन्द्र द्विति, पुष्पित निकुंजविहारिणम्॥

यह भी पढ़ें: Choti Diwali 2024: नरक चतुर्दशी के दिन कहां और क्यों जलाया जाता है चौमुखी दीया? जानें लाभ  

मुस्कान मुनि मन मोहिनी, चितवन चपल वपु नटवरम्।
वन माल ललित कपोल मृदु, अधरन मधुर मुरली धरम्॥

वृषुभान नंदिनी वामदिशि, शोभित सुभग सिहासनम्।
ललितादि सखी जिन सेवहि, करि चवर छत्र उपासनम्॥

॥ हरि: ॐ तत् सत् ॥

नरक चतुर्दशी पर करें कृष्ण स्तुति

choti diwali pr kare bhagwan krishna ki stuti

नारायण नारायण जय गोविंद हरे ॥
नारायण नारायण जय गोपाल हरे ॥

करुणापारावारा वरुणालयगम्भीरा ॥
घननीरदसंकाशा कृतकलिकल्मषनाशा ॥

यमुनातीरविहारा धृतकौस्तुभमणिहारा ॥
पीताम्बरपरिधाना सुरकल्याणनिधाना ॥

मंजुलगुंजाभूषा मायामानुषवेषा ॥
राधाऽधरमधुरसिका रजनीकरकुलतिलका ॥

मुरलीगानविनोदा वेदस्तुतभूपादा ॥
बर्हिनिवर्हापीडा नटनाटकफणिक्रीडा ॥

वारिजभूषाभरणा राजिवरुक्मिणिरमणा ॥
जलरुहदलनिभनेत्रा जगदारम्भकसूत्रा ॥

पातकरजनीसंहर करुणालय मामुद्धर ॥
अधबकक्षयकंसारे केशव कृष्ण मुरारे ॥

हाटकनिभपीताम्बर अभयं कुरु मे मावर ॥
दशरथराजकुमारा दानवमदस्रंहारा ॥

यह भी पढ़ें: Choti Diwali 2024: नरक चतुर्दशी के दिन यम का दीपक जलाने से क्या होता है?

गोवर्धनगिरिरमणा गोपीमानसहरणा ॥
शरयूतीरविहारासज्जनऋषिमन्दारा ॥

विश्वामित्रमखत्रा विविधपरासुचरित्रा ॥
ध्वजवज्रांकुशपादा धरणीसुतस्रहमोदा ॥

जनकसुताप्रतिपाला जय जय संसृतिलीला ॥
दशरथवाग्घृतिभारा दण्डकवनसंचारा ॥

मुष्टिकचाणूरसंहारा मुनिमानसविहारा ॥
वालिविनिग्रहशौर्या वरसुग्रीवहितार्या ॥

मां मुरलीकर धीवर पालय पालय श्रीधर ॥
जलनिधिबन्धनधीरा रावणकण्ठविदारा ॥

ताटीमददलनाढ्या नटगुणविविधधनाढ्या ॥
गौतमपत्नीपूजन करुणाघनावलोकन ॥

स्रम्भ्रमसीताहारा साकेतपुरविहारा ॥
अचलोद्घृतिञ्चत्कर भक्तानुग्रहतत्पर ॥

नैगमगानविनोदा रक्षःसुतप्रह्लादा ॥
भारतियतिवरशंकर नामामृतमखिलान्तर ॥

। इति श्रीमच्छंकराचार्यविरचितं नारायणस्तोत्रं सम्पूर्णम् ।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर छोटी दिवाली के दिन कृष्ण भगवान की कौन सी स्तुति करनी चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;