Akshaya Tritiya Bhog 2025: अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, धन-धान्य से भर जाएगा घर

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी के प्रिय व्यंजन और भगवान विष्णु के प्रिय व्यंजन अलग-अलग बनते हैं और उनका भोग भी अलग ही लगता है। आइये जानते हैं अक्षय तृतीय के दिन भगवान विष्णु को भोग में क्या चढ़ाएं।  
akshaya tritiya ka bhog 2025

अक्षय तृतीया का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों को समर्पित है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, जहां एक ओर इस दिन माता लक्ष्मी को खीर, मेवा आदि का भोग लगाया जाता है तो वहीं दूसरी ओर भगवान विष्णु को विशेष प्रकार के व्यंजनों का अलग से भोग लगता है। असल में यूं तो आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को साथ में भोग लगा सकते हैं और किसी भी चीज का लगा सकते हैं लेकिन अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी के प्रिय व्यंजन और भगवान विष्णु के प्रिय व्यंजन अलग-अलग बनते हैं और उनका भोग भी अलग ही लगता है। हां, आप भोग एक ही थाली में रख सकते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं अक्षय तृतीय के दिन भगवान विष्णु को भोग में क्या चढ़ाएं।

अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु को लगाएं सत्तू का भोग

akshaya tritiya 2025 what should be offered to lord vishnu

भगवान विष्णु को सत्तू का भोग लगाना अक्षय तृतीया पर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सत्तू जौ या चने के आटे से बनता है और यह शीतल प्रकृति का होता है। ग्रीष्म ऋतु में इसका भोग लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शीतलता एवं आरोग्यता का आशीर्वाद देते हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, सत्तू गुरु ग्रह से संबंधित माना जाता है, इसलिए इसका भोग लगाने से ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि में वृद्धि होती है।

अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु को लगाएं जौ का भोग

जौ भी भगवान विष्णु को अर्पित किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण अनाज है। अक्षय तृतीया के दिन जौ का भोग लगाने से घर में अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है और कभी कमी नहीं होती। ज्योतिष शास्त्र में जौ को भी गुरु ग्रह से संबंधित माना गया है, इसलिए इसका भोग भाग्य और उन्नति में सहायक होता है। अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु को जौ का भोग लगाने से करियर, नौकरी, व्यापार आदि में सफलता प्राप्त होती है।

akshaya tritiya 2025 offer these bhog to lord vishnu

अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु को लगाएं दूध मिठाई का भोग

दूध और दूध से बनी मिठाइयां भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं। आप उन्हें गाय का दूध, दही, घी या दूध से बनी बर्फी, पेड़ा और खीर का भोग लगा सकते हैं। ये चीजें चंद्रमा और शुक्र ग्रह से संबंधित मानी जाती हैं और इनका भोग लगाने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं और उनके भोग में तुलसी दल अवश्य शामिल करना चाहिए। तुलसी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है।

यह भी पढ़ें:Akshaya Tritiya Vivah Muhurat 2025: अक्षय तृतीया के दिन ये समय है विवाह के लिए सबसे ज्यादा शुभ, जानें

अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु को लगाएं नैवेद्य-अक्षत का भोग

akshaya tritiya 2025 pr bhagwan vishnu ko lagaye ye bhog

फल और मेवे भी भगवान विष्णु को अर्पित किए जा सकते हैं। इस दिन मौसमी फल जैसे आम, केला, खरबूजा और सूखे मेवे जैसे किशमिश, बादाम और काजू का भोग लगाना शुभ होता है। भगवान विष्णु को चावल का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। चावल को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और इसका भोग लगाने से मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होती है। अक्षय तृतीया पर चावल से बनी खीर का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • क्या अक्षय तृतीया के दिन विवाह कर सकते हैं?

    अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त है, ऐसे में इस दिन विवाह करना शुभ माना जाता है।