टैरो कार्ड के हिसाब मेष राशि के जातक थोड़े हावी स्वभाव होते हैं। इन्हें बात-बात पर गुस्सा आने लग जाता है। यह दूसरों को अपनी बात मनवाने से सबसे आगे होते हैं। वहीं अगस्त का महीना मेष राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है।
प्रेम के मामले में इस राशि के जातक बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें इनका प्यार अवश्य मिलता है। ऐसे में टैरों कार्ड के अनुसार मेष राशि के जातकों को कौन से उपाय करने चाहिए। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
आइए इस लेख में टैरो कार्ड एक्सपर्ट पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि किन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
ऐसा कहा जाता है कि अगर आप किसी शुभ काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो अपनी जेब में लाल रुमाल अवश्य रखें। इससे मंगल (मंगल दोष उपाय) ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है और व्यक्ति को कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें - Weekly Tarot Reading 7-13 August: टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें इस हफ्ते का राशिफल
टैरो एक्सपर्ट के हिसाब से अगर आपके जीवन में परेशानियों का अंत नहीं हो रहा है, तो बुधवार के दिन बच्चों को गुड़ बांटें। इससे आपको लाभ अवश्य हो सकता है।
ऐसा कहा जाता है कि तिजोरी में कुबेर देवता और मां लक्ष्मी वास करते हैं। जिनका संबंध हमारी आर्थिक स्थिति से है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो अपनी तिजोरी में एक छोटा शीशा अवश्य रखें।
अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर है, तो अपने बाएं हाथ की अंगुली में चांदी का छल्ला पहनें। इससे ग्रह दोष शांत होंगे और आपके स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा।
मेष राशि के जातकों को मीठी वस्तुओं का व्यापार नहीं करना चाहिए। साथ ही व्यापार में लाभ के लिए घर के बगीचे में नीम का पेड़ अवश्य लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें - व्यापार में आ रही हैं बाधाएं तो ज्योतिष के ये उपाय आजमाएं
इस राशि के जातक बेहद उग्र स्वभाव के होते हैं। इसलिए रात में सोने समय एक गिलास पानी अपने सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उठते समय उस पानी को गमले में डाल दें। इससे आपका मन शांत रहेगा।
मेष राशि के जातक मंगलवार (मंगलवार मंत्र) के दिन मीठी रोटी गाय को खिलाएं। इससे आपके जीवन में हमेशा प्रेम का संचार होगा और कभी कलह-क्लेश की स्थिति पैदा नहीं होगी।
टैरो कार्ड के अनुसार मेष राशि के जातक आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए इन उपायों का आजमाएं और अगर आपको हमारी स्टोरीज पसंद आए, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।