
Aries Horoscope Today, 09 February 2026 : आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए अंदरूनी बेचैनी और बाहर की तेज़ी लेकर आ सकता है। आप सुबह से ही कुछ करने की जल्दी में रह सकती हैं, जैसे समय आपके हाथ से निकल रहा हो। मन में कई योजनाएँ एक साथ चलेंगी, लेकिन सबको तुरंत पूरा करने की ज़िद आपको थका सकती है। आज आपको यह समझना होगा कि हर काम अभी और इसी पल होना ज़रूरी नहीं है। आपकी सबसे बड़ी ताकत आपका कॉन्फिडेंस है, लेकिन आज वही कॉन्फिडेंस अगर जल्दबाज़ी में बदला, तो छोटी गलतियाँ हो सकती हैं। आज आप किसी बात को लेकर साफ़ डिसीजन लेना चाहेंगी। जो बातें आप काफी समय से टालती आ रही थीं, आज वे सामने आ सकती हैं। दूसरों से सीधी बात करने की आपकी आदत आज काम आएगी, बस शब्दों में कठोरता न आने दें। आज मन थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है।
प्रेम जीवन में आज मेष राशि की महिलाओं का मूड थोड़ा बदलता हुआ रह सकता है। विवाहित महिलाएं आज जीवनसाथी से साफ़ जवाब चाहेंगी। अगर साथी टालमटोल करता है या बात को हल्के में लेता है, तो आपको गुस्सा आ सकता है। आज बहस की संभावना है, लेकिन अगर आप पहले शांत होकर अपनी बात रखें, तो मामला संभल सकता है। रेलासनशिप में रहने वाली महिलाओं के लिए आज ईमानदारी बहुत ज़रूरी है। जो बात आपको परेशान कर रही है, उसे दबाने के बजाय कहना बेहतर रहेगा। अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी नए व्यक्ति से बातचीत हो सकती है, लेकिन मन तुरंत भरोसा नहीं करेगा।
उपाय: आज हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।
करियर के क्षेत्र में आज मेष राशि की महिलाएं काफी एक्टिव रहेंगी। ऑफिस में काम का दबाव रह सकता है, लेकिन आप पीछे हटने वाली नहीं होंगी। आज बॉस या सीनियर से सीधी बातचीत हो सकती है, जिसमें आपकी बात सुनी जाएगी। आज जल्दबाज़ी में कोई ईमेल या मैसेज भेजने से बचें। जो महिलाएं सेल्स, मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स, पुलिस, डिफेंस, टेक्निकल या लीडरशिप से जुड़े काम में हैं, उनके लिए आज का दिन मेहनत भरा लेकिन फायदेमंद रहेगा। बिज़नेस करने वाली महिलाएं आज रिस्क लेने का मन बनाएंगी, लेकिन पूरी जानकारी के बिना कदम न उठाएं।
उपाय: काम पर जाने से पहले लाल रंग का कोई छोटा सा वस्त्र पहनें या साथ रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में आज मेष राशि की महिलाओं को खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, जिससे बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। आज पैसे को लेकर भावनाओं में बहने से बचें। किसी दोस्त या रिश्तेदार को उधार देने से पहले सोचें । क्यों की आज दिया हुआ पैसा वापस मिलने में परेशानी पैदा कर सकता है।
उपाय: आज मंदिर में लाल मसूर का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं को सिरदर्द, ब्लड प्रेशर और थकान से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बहुत ज़्यादा भागदौड़ और मानसिक तनाव शरीर पर असर डाल सकता है। आज पानी ज़्यादा पिएं और खुद को शांत रखने की कोशिश करें। कार्य करते समय सावधांनी वरते।
उपाय: सुबह स्नान के बाद ॐ मंगलाय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।