
Aries Horoscope Today, 07 February 2026 : आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा टेस्ट लेने वाला हो सकता है। आज आपके अंदर एनर्जी तो भरपूर रहेगी, लेकिन उसका सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या जल्दबाजी आज नुकसान कर सकती है। आप स्वभाव से सीधी और साफ़ होती हैं, लेकिन आज हर बात तुरंत कह देना सही नहीं रहेगा। आज आपको ऐसा लग सकता है कि लोग आपकी बात नहीं समझ रहे या आपकी मेहनत को हल्के में ले रहे हैं। ऐसे में खुद को साबित करने की जल्दी न करें। आज का दिन सिखाता है कि हर लड़ाई तुरंत लड़ना ज़रूरी नहीं होता।
प्रेम जीवन में आज मेष राशि की महिलाओं का मूड जल्दी बदल सकता है। विवाहित महिलाएं आज जीवनसाथी की किसी बात पर अचानक नाराज़ हो सकती हैं, लेकिन यह नाराज़गी ज्यादा देर नहीं टिकेगी। ध्यान रखें कि गुस्से में बोले गए शब्द बाद में पछतावा दे सकते हैं। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज अपने पार्टनर को स्पेस देने की जरूरत है। बहुत ज्यादा सवाल या दबाव रिश्ता बिगाड़ सकता है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन भरोसा बनाने में समय लगेगा।
उपाय: आज हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
करियर के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं को धैर्य से काम लेना होगा। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जो उन्हें पसंद न हो, लेकिन उसी से आपकी काबिलियत साबित होगी। सीनियर से बहस करने से बचें। जो महिलाएं सेल्स, मार्केटिंग, स्पोर्ट्स, पुलिस, डिफेंस या फील्ड वर्क से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन मेहनत वाला रहेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज किसी नए प्लान पर तुरंत अमल नहीं करना चाहिए।
उपाय: काम पर निकलने से पहले लाल फूल भगवान को अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में आज मेष राशि की महिलाओं को खर्च पर कंट्रोल रखना होगा। आज मन करेगा कि कोई चीज़ तुरंत खरीद ली जाए, लेकिन बाद में लगेगा कि जरूरत नहीं थी। आमदनी सामान्य रहेगी, लेकिन बचत पर ध्यान कम रहेगा। आज किसी को उधार पैसा देना या लेना दोनों से बचें। इन्वेस्टमेंट आज सोच समझकर करें।
उपाय: आज तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं को सिर, आंखों और ब्लड प्रेशर से जुड़ी सावधानी रखनी चाहिए। ज्यादा तनाव और गुस्से से थकान बढ़ सकती है। आज आराम की कमी भी महसूस हो सकती है। थोड़ी देर अकेले बैठना और गहरी सांस लेना फायदेमंद रहेगा। आख्नो का ध्यान आज अवश्य रखें
उपाय: सुबह स्नान के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का मन ही मन स्मरण करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।