
Aries Horoscope Today, 31 January 2026 : मेष राशि की महिलाओं के लिए 31 जनवरी, शनिवार का दिन आत्म-मंथन और ठहराव का है। महीने का आखिरी दिन और शनिदेव का वार, आज आपको दौड़-भाग छोड़कर स्थिरता की ओर ले जाएगा। आज आपका मन फालतू बातों में नहीं लगेगा बल्कि अपने जीवन के लक्ष्यों को गंभीरता से सोचने में लगेगा। आपकी राशि के स्वामी मंगल और आज के दिन के स्वामी शनि का योग आपको जिद्दी के बजाय डेटर्मीनेड बनाएगा। आज आप जो भी फैसला लेंगी, वह भावनाओं में नहीं, बल्कि ठोस हकीकत के आधार पर होगा।
मेष राशि की महिलाओं के लिए आज प्रेम जीवन में गहराई और परिपक्वता का दिन है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति के साथ घर की जिम्मेदारियों या भविष्य की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा करनी चाहिए। आज का आपका बात करने का तरीका रिश्तों को मजबूत करेगा। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन वफादारी परखने का है। आप चाहेंगी कि आपका पार्टनर केवल वादे न करे, बल्कि उन्हें निभाए भी। सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी वर्कहोलिक या मेहनती व्यक्ति की ओर अट्रैक्सन बढ़ सकता है।
उपाय: आज पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
करियर के दृश्टिकोण से मेष राशि की महिलाएं आज हार्ड वर्क को ही सफलता की कुंजी मानेंगी। आज शॉर्टकट अपनाने का दिन नहीं है। अगर आप कॉर्पोरेट, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट या मशीनरी क्षेत्र में हैं, तो आज काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है, आज आप बिना थके उसे पूरा कर लेंगी। महीने का अंत है, इसलिए आज आप पेंडिंग वर्क निपटाने और फाइलों को व्यवस्थित करने में व्यस्त रह सकती हैं। बॉस आज आपकी कर्मठता से खुश रहेंगे।
उपाय: आज किसी सफाई कर्मचारी को चाय पिलाएं या कुछ दान दें।
आर्थिक दृष्टि से आज मेष राशि की महिलाएं आज बचत करेंगे । शनिवार का दिन आपको फिजूलखर्ची से रोकेगा। आज आप मॉल या बाजार जाने के बजाय घर के जरूरी बिल भरने या पुराने कर्ज चुकाने पर ध्यान देंगी। आज किसी भी रिस्की स्कीम में पैसा न लगाएं। अगर कोई आपको इन्वेस्टमेन्ट का लालच सेठा है तो ऐसे लोगो से आज दूर रहें। आज का इन्वेस्ट केवल गवर्नमेंट स्कीम्स में ही करें।
उपाय: आज अपने पर्स में काले रंग के कपड़े में लपेटकर एक सिक्का रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

स्वास्थ्य के मामले में मेष राशि की महिलाओं को आज हड्डियों और सिर का ख्याल रखना होगा। शनि के प्रभाव से आज घुटनों में दर्द या शरीर में जकड़न महसूस हो सकती है। इसके अलावा, काम के तनाव से शाम को सिर भारी हो सकता है। आज ठंडी और बासी चीजों के सेवन से बचें। शरीर को गर्म रखने वाले भोजन का सेवन करें।
उपाय: आज ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
यह मासिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।