Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:03 PM IST
Aries women career challenges

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 January 2026: करियर में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, मेहनत का मिलेगा सीधा फल, आज का मेष राशिफल पढ़ें .

आज का मेष राशिफल 27 जनवरी 2026 पढ़ें। आज चंद्रमा और उच्च के मंगल के प्रभाव से मेष राशि की महिलाओं को करियर में नई जिम्मेदारियां और मेहनत का सीधा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, वाणी में प्रभाव आएगा और पारिवारिक सुख बढ़ेगा। प्रेम जीवन, करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी जानकारी के साथ जानें आज के शुभ उपाय और सावधानियां।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 07:56 IST

Aries Horoscope Today, 27 January 2026: 27 जनवरी 2026 का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती और पारिवारिक सुख का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर दूसरे भाव में उच्च के होकर बैठे हैं। वहीं आपके राशि स्वामी मंगल कर्म भाव में उच्च के हैं। यह ग्रह स्थिति आपके बैंक बैलेंस और वाणी दोनों को बहुत प्रभावशाली बना रही है। आज आपकी बातों में ऐसा जादू होगा कि लोग आपकी हर बात मानने को तैयार हो जाएंगे। अगर कोई पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा था, तो आज आपकी सूझबूझ से वह सुलझ सकता है। आज आप अपने परिवार के लिए कुछ कीमती खरीदारी भी कर सकती हैं।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज मेष राशि की महिलाओं को थोड़ा पजेसिव महसूस हो सकता है। दूसरे भाव का चंद्रमा आपको अपने पार्टनर के प्रति बहुत ज्यादा भावुक और सिक्योर बनाएगा। आप चाहेंगी कि पार्टनर अपना सारा समय सिर्फ आपको दे। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, ससुराल पक्ष से मान-सम्मान या कोई उपहार मिल सकता है। आज डिनर टेबल पर पार्टनर के साथ भविष्य की सेविंग्स को लेकर चर्चा करना शुभ रहेगा।

उपाय : आज के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें या अपने पास लाल रुमाल रखें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए गोल्डन चांस लेकर आया है। दसवे भाव में उच्च का मंगल और दूसरे भाव में उच्च का चंद्रमा धन योग बना रहे हैं। जो महिलाएं बैंकिंग, फाइनेंस, ज्वेलरी , टीचिंग या कंसल्टेंसि के क्षेत्र से जुड़ी हैं, उन्हें आज बड़ा बेनिफिट हो सकता है। ऑफिस में आज आपकी प्रेजेंटेशन या स्पीच की खूब तारीफ होगी। बॉस आज आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे।

More For You

उपाय : आज घर से निकलते समय जीभ पर थोड़ा सा शहद ।

इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम

aaj ka mesh rashifal 18 january 2026 career growth due to planetary alignment in tenth house aries today horoscope

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए सेविंग्स का है। आज आय के नए सोर्सेज खुल सकते हैं।आज रुका हुआ पैसा या उधार दिया हुआ धन आज वापस मिलने के प्रबल योग हैं। आज आप सोने-चांदी में इन्वेस्ट करने का मन बना सकती हैं, जो भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आज ऑनलाइन ट्रांजेक्सन करते समय सावधानी वरतना है।

उपाय : आज अपनी जेब या पर्स में एक चांदी का चौकोर टुकड़ा या चांदी का सिक्का रखें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं को गले और दांतों का ध्यान रखना होगा। दूसरा भाव मुख और गले का होता है। आज ज्यादा ठंडा या खट्टा खाने से गले में खराश हो सकती है। मंगल के प्रभाव से मसूड़ों में हल्का दर्द या मुंह में छाले हो सकते हैं। आज पानी ज्यादा पिएं और बहुत ज्यादा मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करें।

उपाय : आज पक्षियों को मीठी रोटी या मीठा बिस्किट खिलाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;