
Aries Horoscope Today, 26 January 2026: 26 जनवरी 2026 का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए शक्ति प्रदर्शन का है। आज चंद्रमा आपकी राशि में है और आपके राशि स्वामी मंगल कर्म भाव में सूर्य के साथ बैठे हैं। यह ग्रह स्थिति आपको अदम्य साहस और आत्मविश्वास देगी। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर अगर आप किसी सरकारी कार्यक्रम, सोसाइटी की मीटिंग में हिस्सा लेती हैं, तो वहां आपको विशेष सम्मान मिल सकता है। आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी सबको प्रभावित करेगी। आज आप खुद को एक क्वीन की तरह महसूस करेंगी।
प्रेम जीवन में आज मेष राशि की महिलाओं को थोड़ा बैलेंस बनाने की जरूरत है। आज आप काम और सामाजिक प्रतिष्ठा में इतनी व्यस्त हो सकती हैं कि पार्टनर को समय न दे पाएं। आज आपके पार्टनर को आपकी अचीवमेंट पर आपको गर्व होगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी सरकारी अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन पति के साथ अपनी सफलता शेयर करने का है।
उपाय: आज भगवान शिव को कच्चे दूध से अभिषेक करें ।
कामकाज के मामले में आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए अच्छा रहने वाला है। दसवें भाव में उच्च का मंगल और सूर्य आपको करियर के शिखर पर ले जा सकते हैं। अगर आप पुलिस, सेना, प्रशासन या राजनीति से जुड़ी हैं, तो आज आपको कोई मेडल या पुरस्कार मिल सकता है। जो महिलाएं प्राइवेट सेक्टर में हैं, आज छुट्टी के दिन भी उन्हें बॉस से प्रशंसा या प्रमोशन की खबर मिल सकती है। आज आपके विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।
उपाय: आज के दिन किसी जरूररत मंद की मदद करें।
इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम

आर्थिक दृष्टि से आज के दिन मेष राशि की महिलाओं का खर्चा दिखावे में ज्यादा होगा आज आप अपनी इमेज को मेंटेन करने के लिए अच्छे कपड़े, गाड़ी या सोशल इवेंट्स पर पैसा खर्च करेंगी। यह खर्चा आपको भविष्य में लाभ देगा। 10वें भाव का मजबूत मंगल बता रहा है कि जल्द ही आपको कोई बड़ी सैलरी इन्क्रीमेंट या सरकारी कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। आज प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
उपाय: आज किसी गरीब को सफेद मिठाई या खीर दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं को सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। चंद्रमा लग्न में है और उस पर काम का भारी दबाव है। ज्यादा भागदौड़ और मानसिक एक्ससिटेमेंट के कारण शाम को माइग्रेन या आंखों में जलन हो सकती है। आज अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाएं और क्रोध करने से बचें।
उपाय: आज ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
| Ekadashi Vrat List 2026 | Mundan Muhurat 2026 | Vivah Muhurat 2026 |
| Griha Pravesh Muhurat 2026 | Purnima Tithi 2026 | Amavasya List 2026 |
| Vahan Muhurat 2026 | Pradosh Vrat 2026 | Hindu Calender 2026 |
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।