Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:03 AM IST
Aries women career challenges

Aaj Ka Mesh Rashifal 24 January 2026: आत्मविश्वास लौटेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचें; मेष राशिफल पढ़ें

आज का मेष राशिफल 24 जनवरी 2026 महिलाओं के लिए आत्मविश्वास की वापसी का संकेत देता है। चंद्रमा के मेष राशि में आने से ऊर्जा और उत्साह बढ़ेगा, लेकिन शनिवार होने के कारण भावनाओं में बहकर लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। प्रेम, करियर, धन और सेहत में संतुलन और धैर्य जरूरी होगा। जानें आज का पूरा मेष राशिफल, शुभ उपाय और जरूरी सावधानियां।
Editorial
Updated:- 2026-01-24, 07:26 IST

Aries Horoscope Today, 24 January 2026: 24 जनवरी 2026 का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए कमबैक का है। पिछले दो दिनों से जो सुस्ती, बेचैनी या मानसिक उलझन आपको महसूस हो रही थी, आज आपकी राशि में चंद्रमा के आते ही वह गायब हो जाएगी। आज आप एनर्जी और एक्ससिटेमेंट से लबरेज रहेंगी। आज आप दुनिया की परवाह किए बिना अपने मन की करेंगी। आज शनिवार है, इसलिए काम में थोड़ी रुकावट या देरी आ सकती है, जिससे आपका गुस्सा बढ़ सकता है। आज जल्दबाजी में गाड़ी चलाने या फैसला लेने से बचें।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज मेष राशि की महिलाओं का ऐटिटूड कुछ ज्यादा ही रहने वाला है । चंद्रमा आपकी राशि में है, इसलिए आज आप चाहेंगी कि पार्टनर का पूरा ध्यान सिर्फ आप पर हो। अगर पार्टनर ने जरा सी भी अनदेखी की, तो आपका मूड खराब हो सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपनी जिद्द छोड़कर पति की बात भी सुननी चाहिए। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपका कॉन्फिडेंस किसी को भी आपकी ओर अट्रैक्ट कर सकता है, लेकिन सामने वाले को भी बोलने का मौका दें।

उपाय: आज पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं के लिए दिन न्यू बिगनिंग का है। आज आप पुरानी गलतियों को भूलकर नए जोश के साथ काम शुरू करेंगी। अगर आप टीम लीडर या बॉस हैं, तो आज आप बहुत अच्छा प्रेजेंटेशन करेंगी। लेकिन शनिवार होने के कारण आज आपको ज्यादा ही मेहनत करना होगा । आज शॉर्टकट मारने की कोशिश न करें, वरना काम बिगड़ सकता है। जो महिलाएं अपना खुद का काम करती हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही प्रोडक्टिव रहेगा।

More For You

उपाय: काम पर जाने से पहले या घर में ॐ शं शनिश्चराय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।

इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम

aaj ka mesh rashifal 18 january 2026 career growth due to planetary alignment in tenth house aries today horoscope

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज मेष राशि की महिलाओं का हाथ खुला रहेगा। लग्न में चंद्रमा होने के कारण आज आप बिना सोचे-समझे खरीदारी कर सकती हैं। आज आप अपनी ग्रूमिंग, कपड़ों या खुद को पैम्पर करने पर पैसा खर्च करेंगी। आज बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है। आज प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में कोई पॉजिटिव न्यूज़ मिल सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मांगने पर विवाद हो सकता है, इसलिए टालें।

उपाय: आज किसी गरीब या जरूरतमंद को काले तिल या काली उड़द की दाल दान करें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं को सिरदर्द और पित्त की समस्या हो सकती है। आपकी राशि अग्नि तत्व की है और चंद्रमा के आने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। आज माइग्रेन या आंखों में भारीपन महसूस हो सकता है। शनिवार का दिन है, इसलिए बासी भोजन करने से बचें। आज खूब पानी पिएं और धूप में ज्यादा देर रहने से बचें।

उपाय: आज एक कटोरी में सरसों का तेल लें, उसमें अपना चेहरा देखें और उसे दान कर दें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;