
Aries Horoscope Today, 23 January 2026: 23 जनवरी 2026 का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा भागदौड़ और मानसिक उलझन वाला रह सकता है। आज बसंत पंचमी है, लेकिन चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव व्यय और विदेश भाव में मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आप बाहर से शांत दिखने की कोशिश करेंगी, लेकिन अंदर विचारों में कुछ न कुछ चल रहा होगा। आज आपका मन किसी एक काम में नहीं टिकेगा। आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय टालना ही बेहतर है, क्योंकि भावनाओं में बहकर लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। आज आध्यात्म और पूजा-पाठ में मन लगेगा।
प्रेम जीवन में आज मेष राशि की महिलाओं को थोड़ी डिस्टेंस महसूस हो सकती है। बारहवां भाव अलगाव का होता है, इसलिए हो सकता है पार्टनर काम में व्यस्त रहे और आपको समय न दे पाए। इससे आप चिड़चिड़ी हो सकती हैं। विवाहित महिलाओं को आज पुरानी बातों को याद करने से बचना चाहिए। अगर आप किसी सीक्रेट रिलेशनशिप में हैं, तो आज सावधान रहें, बात बाहर आ सकती है। सिंगल महिलाओं का मन आज एकांत में रहने का करेगा।
उपाय: आज मां सरस्वती को सफेद फूल अर्पित करें।
कामकाज के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं के लिए दिन मिश्रित परिणाम देगा। जो महिलाएं मल्टीनेशनल कंपनी,अस्पताल, आश्रम या विदेशी प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक है। लेकिन जो महिलाएं डेली रूटीन या टारगेट वाला काम करती हैं, उनका मन आज काम से उचट सकता है। आज ऑफिस में किसी भी तरह की गॉसिप या पॉलिटिक्स का हिस्सा न बनें, वरना इल्जाम आप पर आ सकता है। आज काम में फोकस की कमी महसूस होगी।
उपाय: काम पर जाने से पहले अपनी जेब में एक पीला रुमाल रखें।
इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। बारहवां भाव व्यय का है, इसलिए आज न चाहते हुए भी आपकी जेब ढीली होगी और बजट बिगड़ेगा । बसंत पंचमी की पूजा या घर के लिए खरीदारी में पैसा खर्च हो सकता है। आज ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें। किसी को उधार पैसा देने की गलती न करें, क्योंकि उसके वापस आने की उम्मीद कम है। विदेशी स्रोतों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
उपाय: आज किसी मंदिर में हल्दी या पीली मिठाई का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं को आंखों और नींद का ध्यान रखना चाहिए। बारहवां भाव नींद का होता है, इसलिए आज अनिद्रा या बेचैनी के कारण सिर भारी रह सकता है। आंखों में जलन या पानी आने की शिकायत हो सकती है। आज ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स से बचें और हो सके तो शाम को जल्दी सो जाएं। पैरों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है।
उपाय: रात को सोने से पहले तांबे के लोटे में रखा पानी अगले दिन किसी वृक्ष में चढ़ावे !
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।