-1769047087675.webp)
Aries Horoscope Today, 22 January 2026: 22 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन मेष राशि वालों के लिए एनर्जी से भरा रहेगा, लेकिन यह एनर्जी अगर सही दिशा में नहीं गई तो नुकसान भी करा सकती है। आज आप जो ठान लेंगे, उसे पूरा करने की जिद रहेगी। कोंफिड्स अच्छा है, ओवर कॉन्फिडेंस आज आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकता है। आज के दिन चंद्रमा की स्थिति स्टेप फॉरवर्ड बनाएगी, इसलिए हर बात पर तुरंत बोलने या फैसला लेने से बचना ही समझदारी है।
प्रेम जीवन में आज मेष राशि की महिलाओं का स्वभाव थोड़ा हावी रहने वाला है। आप चाहेंगे कि पार्टनर आपकी बात माने, लेकिन यही ऐटिटूड बहस का कारण बन सकता है। विवाहित लोगों को आज छोटी बातों पर विवाद से बचना होगा, खासकर पैसे या परिवार को लेकर। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज ईगो छोड़कर बात करेंगे तभी दिन अच्छा रहेगा। सिंगल मेष राशि की महिलों के लिए आज अट्रैक्सन का योग है, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई कमेंटमेंट न करें।
उपाय: आज सुबह स्नान के बाद हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
कामकाज के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं के लिए दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन फलदायी है। आज ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और बॉस आपसे तुरंत रिजल्ट चाहेंगे। आज जो लोग सरकारी, टेक्निकल , सिक्योरिटी , मैनेजमेंट या सेल्स से जुड़े हैं, उनके लिए दिन खास है। आज किसी भी तरह से गुस्से में लिया गया कोई भी फैसला आपके खिलाफ जा सकता है। बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज पार्टनर या कर्मचारियों से साफ़ कम्युनिकेशन रखना होगा, नहीं तो गलतफहमी बढ़ सकती है।
उपाय: काम पर जाने से पहले लाल कपड़े में थोड़े चावल बांधकर अपने पास रखें।
इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम

आर्थिक दृष्टि से आज मेष राशि की महिलाओं को थोड़ा सतर्क रहना होगा। आज आपकी इनकम ठीक रहेगी, लेकिन खर्च अचानक निकल सकते हैं। आज किसी को उधार देने या रिस्ज भरे इन्वेस्टमेंट से बचें। आज के दिन शेयर, क्रिप्टोजैसे मामलों में जल्दबाज़ी नुकसान करा सकती है। पुराना पैसा फंसा हुआ है तो आज उसके मिलने की बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन तुरंत परिणाम की उम्मीद न रखें।
उपाय: आज शाम को किसी मंदिर में लाल मसूर दाल का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज मेष राशि की महिलओं को सिर, आंखों और ब्लड प्रेशर का ध्यान रखना चाहिए। आज आपका गुस्सा और टेंसन सीधे आपकी सेहत पर असर डाल सकता है। आज ज़्यादा मसालेदार या तला हुआ खाना परेशानी बढ़ा सकता है। जो लोग पहले से माइग्रेन या हाई बीपी से परेशान हैं, उन्हें आज लापरवाही नहीं करनी चाहिए। हल्की एक्सरसाइज़ और पर्याप्त पानी दिन को बेहतर बनाएगा।
उपाय: रात को सोने से पहले तांबे के लोटे में रखा पानी पिएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।