
Aries Horoscope Today, 21 January 2026: 21 जनवरी 2026, बुधवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए नेटवर्किंग और अम्बिशन्स को पूरा करने वाला है। आज चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। आज आपकी सोशल लाइफ बहुत एक्टिव रहेगी। जो सपने आपने बंद आंखों से देखे थे, आज उन्हें हकीकत में बदलने के लिए कोई मददगार मिल सकता है। आज आप भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय भीड़ का नेतृत्व करती नज़र आएँगी। आज गौरी तृतीया भी है, जो स्त्री शक्ति को बढ़ाती है, इसलिए आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा।
मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में दोस्ती की मिठास लेकर आएगा। ग्यारहवें भाव का चंद्रमा के प्रभाव से आज आपका पार्टनर एक प्रेमी से ज्यादा एक अच्छे दोस्त की भूमिका निभाएगा। आज आप दोनों के बीच भविष्य को लेकर कोई मैच्योर बातचीत हो सकती है। सिंगल महिलाओं को आज सोशल सर्कल या किसी इवेंट में कोई ऐसा शख्स मिल सकता है, जिससे आपकी वाइब्रेशन मैच करेगी।
उपाय: आज राधा-कृष्ण के मंदिर में मिश्री और मक्खन का भोग लगाएं।
करियर के लिहाज से आज मेष राशि की महिलाओं के लिए टीम वर्क और कोलाबोरेशन का दिन है। आज अकेले चलने के बजाय सबको साथ लेकर चलने में ही आपका फायदा है। अगर आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, तो आज कलीग्स के आइडियाज आपको नई दिशा देंगे। ऑनलाइन बिज़नेस, डिजिटल मार्केटिंग या सोशल मीडिया से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन लाभ वाला साबित हो सकता है।
उपाय: आज गणेश जी को 5 लड्डू और 5 दूर्वा अर्पित करें।
इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम

मेष राशि की महिलाओं को आज आर्थिक मामलो पर आज मल्टीपल सोर्सेस से धन आने के संकेत हैं। ग्यारहवां भाव आय का है। आज आपको अपनी किसी पुरानी इन्वेस्टमेंट या साइड हसल से पैसा मिल सकता है। आज आप गैजेट्स या टेक्लिकल पर पैसा खर्च कर सकती हैं, जो भविष्य में आपके काम को आसान बनाएगा।
उपाय: आज किन्नरों को हरी चूड़ियाँ दान करें और उनसे एक सिक्का मांगकर अपने पर्स में रखें।
मेष राशि की महिलाओं को सेहत के मामले में आज आपको अपनी पिंडलियों और एड़ियों का ध्यान रखना होगा। कुंभ राशि का प्रभाव पैरों के निचले हिस्से पर होता है, इसलिए आज हाई हील्स के सैंडल पहनने से बचें। नस चढ़ने या ऐंठन की समस्या हो सकती है। आज के दिन आप खाने पिने का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: आज तुलसी के पौधे में कच्चा दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।