
Aries Horoscope Today, 13 February 2026 : 13 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए विजय का है। आज दो महत्वपूर्ण घटनाएं हैं एक तो विजया एकादशी है, जो हर काम में जीत दिलाती है, और दूसरा चंद्रमा मूल नक्षत्र में है। मेष राशि के लिए चंद्रमा नवम भाव में है। वैसे तो नवम भाव का चंद्रमा शुभ होता है, लेकिन मूल नक्षत्र जिसका स्वामी केतु है इस कारण आज भाग्य थोड़ा अनिश्चित रह सकता है। आज आपके बनते हुए काम में अचानक कोई अजीब सी रुकावट आ सकती है, लेकिन एकादशी के प्रभाव से वह दूर भी हो जाएगी। आज आप बहुत गहरी सोच में रहेंगी। आज का दिन अपनी जड़ों से जुड़ने और पुरानी समस्याओं को जड़ से उखाड़ फेंकने का है।
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन डीप इमोशंस और ट्रुथ का है। मूल नक्षत्र जड़ का प्रतीक है, इसलिए आज आप अपने रिश्तों की गहराई में जाना चाहेंगी। अगर पार्टनर के साथ कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो आज विजया एकादशी के दिन आप उस पर विजय प्राप्त कर लेंगी यानी सुलह हो जाएगी। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकती हैं। आज केतु के प्रभाव के कारण वाणी में कड़वाहट न आने दें, वरना छोटी सी बात पर बड़ा क्लेश हो सकता है।
उपाय: आज माता लक्ष्मी को लाल गुलाब चढ़ाएं और मिश्री का भोग लगाएं।
करियर के लिहाज से आज का दिन रिसर्च का है। विजया एकादशी का आशीर्वाद आपके साथ है, इसलिए अगर कोई कोर्ट-कचहरी का मामला या ऑफिस में कोई शत्रु आपको परेशान कर रहा था, तो आज आपकी जीत पक्की है। मूल नक्षत्र के कारण आज आपका मन रूटीन काम में नहीं लगेगा, बल्कि आप कुछ 'नया' और 'गहरा' करना चाहेंगी। जो महिलाएं रिसर्च, कोडिंग, या इन्वेस्टीगेशन के क्षेत्र में हैं, उन्हें आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
उपाय: ॐ राम रामाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें, यह विजया एकादशी का महामंत्र है।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामले पर आज अचानक बदलाव के योग हैं। नवम भाव का चंद्रमा धन देता है, लेकिन मूल नक्षत्र खर्च भी करवाता है। आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान या यात्रा पर धन खर्च कर सकती हैं। आज शेयर मार्केट या ट्रेडिंग से पूरी तरह दूर रहें, क्योंकि केतु का प्रभाव आपके गणित को गलत साबित कर सकता है। आज किसी को उधार न दें। अगर कोई पुराना फंसा हुआ पैसा है, तो आज प्रयास करने पर वापस मिल सकता है।
उपाय: पक्षियों को 7 प्रकार का अनाज खिलाएं ।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज मेष राशि की महिलाओं को अपने कूल्हों , जांघों और नसों का विशेष ध्यान रखना होगा। मूल नक्षत्र शरीर में वात बढ़ाता है, जिससे जोड़ों में दर्द या साइटिका की समस्या उभर सकती है। इसके अलावा, नवम भाव पिता का भी होता है, इसलिए आज पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आज एकादशी का उपवास रखना आपके शरीर और मन दोनों को डिटॉक्स करेगा।
उपाय: आज श्री राम दरबार की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।