
Aries Horoscope Today, 12 February 2026 : 12 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए ग्रेट रिलीफ और गुड लक लेकर आया है। पिछले दो-ढाई दिनों से चल रहा मानसिक तनाव और आठवें भाव का चंद्रमा का कष्ट अब समाप्त हो चुका है। आज चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर चुका है, जो आपकी राशि से नवम भाव है। आज गुरुवार भी है और चंद्रमा भी गुरु की राशि में है यह सोने पे सुहागा वाली स्थिति है। आज आप सुबह से ही बहुत हल्का और एनर्जेटिक महसूस करेंगी। आज आपके रुके हुए काम अपने आप बनने लगेंगे। आज आपका रुझान पूजा-पाठ, मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्य की ओर रहेगा। आज पिता या किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद आपके लिए चमत्कार कर सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के सुखद योग बन रहे हैं।
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन आधयात्मिक कनेक्शन का है। पिछले दो दिनों की गलतफहमियां और चुप्पी आज टूट जाएगी। नवम भाव धर्म और नैतिकता का है, इसलिए आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही सात्विक और प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगी। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ किसी मंदिर या तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बना सकती हैं। आज रिश्तों में विश्वास और सम्मान बढ़ेगा। सिंगल महिलाओं को आज किसी पारिवारिक समारोह या यात्रा के दौरान कोई मीचेउर और सुलझा हुआ व्यक्ति मिल सकता है।
उपाय: अपने और पार्टनर के माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
करियर के लिहाज से आज का दिन मेंटरशिप और ग्रोथ का है। आज ऑफिस में बॉस या सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे और आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आज गुरुवार है, इसलिए शिक्षा , कानून , या मैनेजमेंट से जुड़ी महिलाओं को विशेष सफलता मिलेगी। अगर आप विदेश जाने या उच्च शिक्षा के लिए अप्लाई करना चाहती हैं, तो आज का दिन सर्वोत्तम है। आज आपकी सलाह को कार्यक्षेत्र में महत्व दिया जाएगा।
उपाय: ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें और पीले रंग का रुमाल साथ रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामले पर आज भाग्य आपके साथ है । नवम भाव का चंद्रमा कम मेहनत में ज्यादा लाभ दिलाता है। आज कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आप किसी अच्छे काम, दान-पुण्य या शिक्षा पर धन खर्च करना पसंद करेंगी, जिससे आपको आत्म-संतोष मिलेगा। शेयर मार्केट में आज लॉन्ग टर्म के इन्वेमेट के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।
उपाय: किसी मंदिर में चने की दाल और गुड़ का दान करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगी। पिछले दिनों की बेचैनी और सिरदर्द गायब हो जाएगा। नवम भाव जांघों और कूल्हों का कारक है, इसलिए अगर आपको साइटिका या पैरों में दर्द की शिकायत है, तो आज थोड़ी सावधानी बरतें। लेकिन कुल मिलाकर, आज आपकी प्राण शक्ति बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: केले के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।