Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:40 AM IST
Aries career obstacles 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 February 2026: चंद्रमा की कमजोर स्थिति बढ़ा सकती है मानसिक चिंता, महिलाओं के लिए कैसा रहेगा दिन जानिए विस्तार से

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 February 2026 में जानिए मेष राशि की महिलाओं के लिए दिन कैसा रहेगा। आठवें भाव में नीच चंद्रमा मानसिक तनाव, करियर बाधाएं और आर्थिक सावधानी के संकेत दे रहा है। प्रेम, स्वास्थ्य और धन से जुड़े संभावित उतार-चढ़ाव के साथ जानें आज के जरूरी उपाय और बचाव। पढ़ें मेष दैनिक राशिफल 11 फरवरी 2026 का विस्तृत विश्लेषण।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 08:25 IST

Aries Horoscope Today, 11 February 2026 : 11 फरवरी 2026, बुधवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए सावधानी और पेशेंस का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव आयु और संकट का भाव में गोचर कर रहा है और वह नीच अवस्था में है। ज्योतिष में इसे चंद्राष्टम कहा जाता है। आज का दिन कोई भी नया शुभ कार्य शुरू करने के लिए उचित नहीं है। आज आपको मानसिक तनाव, अज्ञात भय या अचानक आने वाली बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज वाणी पर नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से पूरी तरह दूर रहें। आज वाहन चलाते समय भी अतिरिक्त सावधानी बरतें।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सेंसिटिविटी भरा रहेगा। आठवें भाव का नीच चंद्रमा गलतफहमियों को जन्म दे सकता है। आज आपके पार्टनर की कोई पुरानी बात आपको चुभ सकती है या कोई राज सामने आ सकता है। विवाहित महिलाएं आज ससुराल पक्ष के किसी मामले को लेकर तनाव में रह सकती हैं। आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें और शांत रहें।

उपाय: अपने पर्स में एक सफेद रुमाल रखें और पार्टनर से बहस न करें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए लो प्रोफाइल रहने का है। आठवां भाव अचानक बदलाव का होता है। आज ऑफिस में कोई बीएड न्यूज़ मिल सकती है या काम में अचानक रुकावट आ सकती है। आज आपके कमिटिटर एक्टिव हो सकते हैं, इसलिए अपनी प्लानिंग्स को गुप्त रखें। जो जो महिलाएं रिसर्च, इंश्योरेंस, टैक्स या जासूसी/ओकल्ट जैसे क्षेत्रों में हैं, उनके लिए आज का दिन काम के लिहाज से अच्छा हो सकता है।

More For You

उपाय: ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें और गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aries women

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक मामले पर आज मेष राशि की महिलाओं को अनएक्सपेक्टेड लोस्स से बचना होगा। आठवें भाव का चंद्रमा धन हानि या चोरी का भय दिखाता है। आज किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट न करें, आज खासकर शेयर मार्किट में रिस्क न लेवें। आज किसी को पैसा उधार देना मतलब पैसा फंसाना है। आज अचानक किसी मेडिकल इमरजेंसी या चालान आदि पर धन खर्च हो सकता है। अपनी कीमती चीजों का खास ख्याल रखें।

उपाय: किसी सफाई कर्मचारी को कुछ सिक्के या भोजन दान करें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज मेष राशि की महिलाओं के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। आठवां भाव गुप्त रोगों, पेट की समस्याओं और सर्जरी का कारक है। आज आपको फूड पॉइजनिंग, पाइल्स या यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक रूप से डिप्रेशन या भारीपन महसूस हो सकता है। आज ज्यादा मिर्च-मसालेदार भोजन से बचें और खूब पानी पिएं।

उपाय: आज महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें या शिवलिंग पर कच्चा दूध और काले तिल चढ़ाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;