जल ही जीवन है यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। और यह बात भी आप जानती हैं कि जल के बिना जीवन मुमकिन नहीं है। बिना खाए कुछ दिनों तक रह सकते हैं लेकिन पानी के बिना जीवन मुमकिन नहीं है। पानी न सिर्फ हमारी प्यास बुझाता है बल्कि हमारे शरीर के अंगों को सही तरीके से काम करने में भी मदद करता है। जी हां डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने से लेकर ब्रेन के विकास तक में पानी अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन के कारण होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। सुबह के समय भरपूर पानी पीने से आप पूरा दिन तरोताजा रहती हैं। यानि हर बीमारी में पानी रामबाण की तरह काम करता है। हेल्दी रहना है तो भगवान की इस प्राकृतिक देन का भरपूर मजा लें।
पानी हमारी हेल्थ के लिए अच्छा होता है, पानी की कमी से आपका शरीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। इसलिए हमें दिन भर में ढ़ेर सारा पानी पीना चाहिए। जी हां दिन-भर में 8-10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी होता है। लेकिन अक्सर हमारे दिमाग में एक सवाल आता है कि हमें कौन सा पानी पीना चाहिए। कोई कहता है कि तांबे के बर्तन का पानी पीना फायदेमंद मानता है तो कई महिलाओं का कहना है कि घड़े का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो आइए जानें कि किस से मौसम में कैसा पानी पीना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: प्लास्टिक की जगह इन 3 बर्तन में पीएंगी पानी तो सेहत रहेंगी कमाल
गर्मी का मौसम
गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग फ्रिज का रखा पानी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह आपकी हेल्थ के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में आपको मिट्टी के घड़े का पानी ही पीना चाहिए। घड़े का पानी न केवल ठंडा रहता है बल्कि मिट्टी से पानी की गुणवत्ता भी बढ़ जाती है। इसके अलावा आप अपने दिन की शुरूआत हल्के गुनगुने पानी से कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी बॉडी अच्छे से डिटॉक्स होगी और आप तेजी से अपना वजन कम कर पाएंगी और चेहरे पर भी ग्लो आएगा।
सर्दी का मौसम
सर्दी के मौसम में सोने के बर्तन में रखा पानी बहुत अच्छा होता है। लेकिन ऐसे में सवाल आता है कि सोने की बर्तन कहा से आएंगे। तो हम आपको बता दें कि आप किसी भी बर्तन चाहे तो मिट्टी का भी ले सकती हैं उसमें सोने की अंगूठी डाल दें। तो आपको बहुत फायदा होगा। क्योंकि सोना बहुत गर्म होता है। जिन लोगों को बहुत ज्यादा डिप्रेशन रहता है, बहुत बुरे विचार आते है, जिनको नींद नहीं आती है उनके लिए भी सबसे अच्छा सोने के बर्तन में रखा हुआ पानी है। इसके अलावा कफ जैसी बीमारियों की समस्या अच्छा इलाज सोने की बर्तन में रखा हुआ पानी है।
इसे जरूर पढ़ें: किस बर्तन में पानी पीना होता है सही? कांच, प्लास्टिक या तांबे?
बरसात का मौसम
बरसात के मौसम में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं इसीलिए इस मौसम में तांबे के बर्तन पानी पीने की सलाह देते हैं। तांबा अनावश्यक बैक्टीरिया को मारकर पानी को शुद्ध करता है। जी हां बारिश की शरुआत से लेकर बारिश के अंतिम दिन तक तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना चाहिए जो हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा है। रेगुलर तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना बहुत ही अच्छा हो सकता है, जो आपको कई मौसमी बीमारियों से दूर रखेगा। इसके अलावा, तांबे के बर्तन में जमा पानी रात भर या कम से कम चार घंटे के लिए तांबे से एक निश्चित गुणवत्ता प्राप्त करता है। तांबा एक आवश्यक ट्रेस मिनरल है। जो हमारी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह विषैले पदार्थों को बेअसर करने में भी आपकी पूरी हेल्प करता है।
यानि गर्मी के 4 महीने हमें मिट्टी के बर्तन का पानी, सर्दी के 4 महीने सोने के बर्तन में रखा पानी और बरसात के मौसम में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों