World Arthritis Day 2023: गठिया से पीड़ित हैं तो भूल से भी ना खाएं ये चीज़ें, बढ़ सकती है परेशानी

हर साल 12 अक्टूबर को लोगों को जागरूक करने के लिए दुनिया भर में वर्ल्ड अर्थराइटिस डे मनाया जाता है। आज इस मौके पर जानते हैं कि वह कौन से फूड हैं जो अर्थराइटिस की समस्या को और भी बदतर कर सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-10-12, 14:04 IST
FOOD WORSE ARTHRITIS

What Foods Make Arthritis Worse:आजकल की असंतुलित जीवन शैली और खराब खानपान के चलते गठिया की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले यह बूढ़े-बुजुर्गों में देखने को मिलती थी लेकिन युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। आज वर्ल्ड अर्थराइटिस डे के मौके पर जानेंगे कि आखिर वो कौन से फूड्स है जो अर्थराइटिस की समस्या को बढ़ा सकते हैं। आईए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। इस बारे में जानकारी दे रहे हैंDr. Aashish Chaudhry, Managing Director | Senior Consultant & Head, Department of Orthopaedics & Joint Replacement

गठिया की समस्या को बढ़ा सकते हैं ये फूड्स

REFINED FOOD AVOID

प्रोसेस्ड और रिफाइंड फूड

गठिया के मरीजों को फास्ट फूड, प्रोसेस्ड और रिफाइंड आइटम से परहेज करना चाहिए। इनमें प्रिजर्वेटिव्स और कई ऐसी चीज पाई जाती है जो सूजन बढ़ाने का काम करती है। इससे गठिया की समस्या बढ़ सकती है।

एडेड शुगर

बहुत ज्यादा एडेड शुगर खाने से परहेज करना चाहिए,क्योंकि इससे साइटोकाइन का उत्पादन होता है जो एक तरह का प्रोटीन होता है जो गठिया के मरीजों में पहले से ही यह उच्च स्तर में होते हैं,इसलिए इसका सेवन करने से यह लक्षण और भी बदतर हो सकते हैं। एडेड शुगर कैंडी सोडा, आइस क्रीम, सॉस में मौजूद होता है।

दही

गठिया के मरीजों को भूल से भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद ट्रांस फैट यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। इसकी तासीर भी ठंडी होती है जो की गठिया होने का एक मुख्य कारण है।

अल्कोहल और रेड मीट

RED MEAT WORSE ARTHRITIS

गठिया के मरीजों को अल्कोहल और रेड मीट के सेवन से भी बचना चाहिए। इसे जोड़ो और मांसपेशियों में सूजन बढ़ सकती है। जिन्हें इन्फ्लेमेटरी अर्थराइटिस है उन्हें पूरी तरह से इन चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। बता दे की रेड मीटमें सैचुरेटेड फैट्स की बहुत ज्यादा मात्रा होती है जो इस वजह से यह शरीर में इन्फ्लेमेशन को बढ़ाता है और जोड़ों का दर्द ट्रिगर करता है।

यह भी पढ़ें-अर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने बना रही हैं जूस तो इन बातों का रखें ध्यान

मछली और अखरोट

गठिया के मरीजों को अखरोट और मछली सूजन को कम कर सकते हैं फिर भी इसे खाने से परहेज करना चाहिए,क्योंकि इन दोनों में ही ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है,जो शरीर में यूरिक एसिडको बढ़ा सकता है। इससे गठिया के लक्षण और भी ज्यादा आपको परेशान कर सकते हैं। अगर आप मछली या अखरोट खाना चाहते हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही खाएं।

यह भी पढ़ें-अर्थराइटिस के दर्द से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये चीजें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP