herzindagi
healthy chitrangda

ये 8 नियम महिलाओं की जिंदगी बदल देंगे, वह हमेशा रहेंगी फिट और सुंदर

आज हम महिलाओं के लिए 8 हेल्थ नियम लेकर आए है। इन नियमों को अपनाकर सभी महिलाएं हमेशा फिट और सुंदर रह सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2019-03-20, 18:00 IST

आजकल का लाइफस्टाइल इतना बदल गया है कि लोगों के पास खुद की देखभाल करने का भी समय नहीं है। इसलिए आज हर कोई किसी न किसी प्रॉब्लम्स से घिरा रहता हैं। खासतौर पर महिलाएं तो घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों को निभाने में इतना उलझी रहती हैं कि उनके पास खुद के लिए समय ही नहीं है। कभी वह सुबह का ब्रेकफास्ट नहीं करती हैं तो कभी रात को बिना कुछ खाएं ही सो जाती है। इसके अलावा फास्ट फूड का जरूरत से ज्यादा, एक्सरसाइज की कमी, नींद पूरी न होना, लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करने की आदतों के कारण उनकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम महिलाओं के लिए 8 हेल्थ नियम लेकर आए है। इन नियमों को अपनाकर सभी महिलाएं फिट और हेल्दी रह सकती हैं। आइए जानें कौन से है ये 8 नियम।

इसे जरूर पढ़ें: 30 की उम्र के बाद हर महिला को मेरी तरह जरूर कराने चाहिए ये मेडिकल टेस्‍ट

पहला नियम 

हेल्दी रहने के लिए सबसे पहला नियम खुद को हाइड्रेट रखना है। इसके लिए अपने रूटीन में ज्यादा से ज्यादा पानी को शामिल करें। सुबह उठकर गर्म पानी पीने की आदत डालें। इसके अलावा नींबू पानी, नारियल पानी और ग्रीन टी आदि को अपने रेगुलर डाइट में शामिल करें। आप चाहे तो फ्रेश जूस का सेवन भी कर सकती है। इस नियम से आपकी हेल्थ के साथ-साथ स्किन और बाल भी अच्छे रहेंगे।

coconut water for health

दूसरा नियम

ज्यादातर महिलाएं जल्दी के कारण सुबह का ब्रेकफास्ट मिस कर देती हैं। लेकिन सुबह का ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील है, क्योंकि इससे आपको दिनभर काम करने के लिए एनर्जी मिलती है। इसलिए एनर्जी से भरपूर रहने के लिए सुबह की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करें। ज्यादा ऑयली खाने से बचें और ब्रेकफास्ट में भूलकर भी फास्ट‍ फूड ना लें।

 

तीसरा नियम

रोजाना एक गिलास दूध सभी महिलाओं को जरूर पीना ही चाहिए। इससे उन्हें पूरा दिन काम करने की एनर्जी मिलती है। साथ ही एक उम्र के बाद महिलाओं की बॉडी में कैल्शियम कम होने लगता है। कैल्शियम की कमी के कारण महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है और कई महिलाएं ऑस्टियोपोरोसिस की शिकार हो जाती है। इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट में दूध और दूध से बने प्रोडक्ट को शामिल करना चाहिए। 

milk for health ()

चौथा नियम

अगर आप वेट लॉस के लिए डाइटिंग कर रही हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन डाइटिंग के दौरान भूखे रहने से बचें। इससे आपकी बॉडी को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि भूखे रहने के बाद आप एक साथ बहुत ज्यादा और अनहेल्दी खा लेती हैं। इसलिए डाइटिंग के दौरान भी खाना न छोड़े और हेल्दी खाना ही खाएं।

पाचवां नियम 

हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट के साथ-साथ नींद भी बहुत जरूरी है। इसलिए भरपूर नींद लें। रोजाना अपनी बॉडी को आराम देने के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। हालांकि आजकल की लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं को अच्छीं नींद नहीं आती है। पूरा दिन काम करने के बाद रात में भी वह देर रात तक काम या मोबाइल में ही उलझी रहती है। 

छठा नियम

हेल्दी रहने का नियम नम्बर 6 स्ट्रेस से दूर रहना है। जी हां दोहरी जिंदगी जीने के कारण महिलाओं की लाइफ में स्ट्रेस बहुत ज्यादा बढ़ गया है। स्ट्रेस के चलते मानसिक परेशनियां बढ़ने लगती है। इसलिए स्ट्रेस से बचने की कोशिश करें। बेकार की बातों पर चिंता करने से बचें। स्ट्रेस से बचने के लिए अपने रूटीन में योग और मेडिटेशन को शामिल करें।

happy women

सातवां नियम

महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए। जी हां थोड़ी देर ही सही लेकिन रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे आप फिट और हेल्दी रहेंगी। आप चाहे तो एक्सरसाइज रूटीन में वाकिंग, रनिंग, साइकिलिंग और स्किपिंग आदि को शामिल कर सकती हैं। रोजाना की एक्सइसाइज आपको फिट रखने के साथ-साथ सुंदर बनाने में भी हेल्प‍ करता है।

इसे जरूर पढ़ें: Healthy life के लिए अपनाएं ये 5 secret 

आठवां नियम

8 वां नियम बहुत ही जरूरी है। जिसे अपनाकर हर महिला खुद को लंबे समय तक हेल्दी और फिट रख सकती है। जी हां साल में 2 बार यानी कि हर 6 महीने के अंतराल में अपना फुल चेकअप जरूर करवाए। ऐसा करने से कोई भी प्रॉब्लयम होने पर समय पर जानकारी मिल जाती है और आप आसानी से समस्या का इलाज कर सकती हैं।

इन 8 नियमों को अपनाकर आप लंबे समय तक फिट और हेल्दी रह सकती हैं। तो देर किस बात आप इन नियमों को कब अपना रही हैं। महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही जानकारी पाने के लिए आप हर जिंदगी को जरूर पढ़ें।

All Image Courtesy: Pxhere.com

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।