Google Year in Search 2023: इस साल हेल्दी रहने के लिए लोगों ने इन आयुर्वेदिक हर्ब्स की ली मदद, आप भी आजमाएं

आयुर्वेदिक हर्ब्स हेल्दी रहने में मदद करते हैं। 2023 में भी कई हर्ब्स चलन में रहे, जिन्होंने सेहतमंद रहने में लोगों की मदद की। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन कम करने तक, ये हर्ब्स काफी फायदेमंद है।

 
ayurvedic herbs for heatlh

हेल्दी रहने के लिए कई आयुर्वेदिक हर्ब्स कारगर हैं। इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का इस्तेमाल सालों से कई औषधियों को बनाने में किया जाता रहा है। ये आयुर्वेदिक हर्ब्स औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। शरीर को बीमारियों से बचाना हो, मेमोरी बूस्ट करना हो, कमजोरी दूर करना हो, वजन कम करना हो या फिर स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करना हो, इन हर्ब्स के कई फायदे हैं। 2023 में भी कई हर्ब्स चलन में रहे, जिन्होंने सेहतमंद रहने में लोगों की मदद की। यहां हम आपको ऐसे ही हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं। इन हर्ब्स का इस्तेमाल कर आप भी 2024 में खुद को सेहतमंद रख सकते हैं।

अश्वगंधा

अश्वगंधा एंटीऑक्सीडेंट एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-स्ट्रेस और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह लिवर के लिए एक टॉनिक होता है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आप इसकी चाय बनाकर पी सकती हैं, इसके पाउडर को दूध के साथ ले सकती हैं, इसके लड्डू बनाकर खा सकती हैं। यह थायरॉइड लेवल को मैनेज करता है, फर्टिलिटी को बूस्ट करता है और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं। हेयर और स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने तक में यह जड़ी-बूटी सहायक है।

नीम

neem for health

नीम के पत्ते चबाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आप इसके पत्ते रोज चबाएंगी, तो इससे डाइजेशन में सुधार होता है, स्किन इंफेक्शन्स दूर होते हैं, थकान दूर होती है, डायबिटीज कंट्रोल में रहती है और चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और शरीर में मौजूद तीनों दोषों को बैलेंस करता है। इसका पेस्ट, पत्तियां, तेल समेत लगभग सभी चीजें फायदेमंद होती हैं।

हल्दी

हल्दी सिर्फ एक मसाला नहीं है, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है। हल्दी में कर्क्युमिन पाया जाता है। हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। हल्दी दिल और लिवर के लिए भी बहुत अच्छी होती है। यह गठिया में फायदेमंद होता है और इसमें मौजूद तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने, डाइजेशन सुधारने और दर्द को दूर करने में हल्दी कारगर है।

तुलसी

तुलसी को भारतीय सभ्यता में पवित्र और पूजनीय माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। यह कई बीमारियों में जादू की तरह काम करती है। इससे सर्दी-जुकाम से छुटकारा मिलता है, दिल की सेहत दुरुस्त रहती है, डाइजेशन में सुधार होता है, सांसों की दुर्गंध दूर होती है और स्किन हेल्दी रहती है। तुलसी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करती है।

शतावरी

शतावरी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। खासकर, महिलाओं के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। यह पुरुषों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने, पीरियड संबंधी मुश्किलों को दूर करने में शतावरी कारगर है। यह दिल के लिए और वजन कम करने के लिए भी लाभकारी है। पेट से जुड़ी सारी दिक्कतों को भी यह दूर करती है।

त्रिफला

triphala for health

त्रिफला चूर्ण आंवला, बहेड़ा और हरड़ को मिलाकर बनाया जाता है। पेट से जुड़ी सभी परेशानियों में यह रामबाण है। इससे खाना सही से पचता है। पेट दर्द, अपच, गैस और ब्लोटिंग नहीं होती है। जिन लोगों का पेट ठीक से साफ नहीं होता है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे वजन भी कम होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है। यह 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए आयुर्वेदिक हर्ब्स में से एक है। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और स्किन के लिए भी अच्छा होता है।

गिलोय या गुडुची

गुडुची आयुर्वेद में एक पॉवरफुल हर्ब माना जाता है। इसे गिलोय भी कहा जाता है। यह फायदों से भरपूर होता है खासकर, इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए यह सबसे जरूरी हर्ब माना जाता है। यह खांसी,जुकाम और बुखार समेत कई बीमारियों में फायदेमंद है। डायबिटीज, कब्ज और एसिडिटी को दूर करने में भी यह सहायक है। यह अस्थमा को मैनेज करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

गुग्गुल

गुग्गुल को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। सालों से कई दवाईयों को बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह जोड़ों के दर्द में आराम देता है, कब्ज को दूर करता है और मोटापे को कम करने में भी सहायक है। डायबिटीज को मैनेज करने और स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी यह फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- सिरदर्द से हैं परेशान तो बनाकर पिएं ये आयुर्वेदिक चाय

मुलैठी

mulethi for women health

मुलैठी में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटीबॉयोटिक गुण पाए जाते हैं। यह शरीर की सूजन को कम करती है, गले की खराश को कम करती है, सर्दी-जुकाम में फायदेमंद है और साथ ही डाइजेशन के लिए भी अच्छी है। यह इम्यूनिटी को भी बूस्ट करती है।

यह भी पढ़ें-आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP