आयुर्वेद के अनुसार, बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आयुर्वेद में हमारे शरीर में मौजूद तीनों दोषों के संतुलन पर काफी जोर दिया गया है। इन तीनों दोषों में उतार-चढ़ाव होने का असर हमारे शरीर में दिखाई देने लगता है। बाल झड़ने के पीछे शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी के साथ वात, पित्त और कफ दोष में असंतुलन भी हो सकता है। वहीं, स्ट्रेस भी बाल झड़ने का एक कारण हो सकता है। आज के वक्त में युवाओं में भी बाल झड़ने की परेशानी देखने को मिल रही है। इसे दूर करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक तरीके अपना सकती हैं। इस बारे मे हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली से जानकारी हासिल की। नीतिका आयुर्वेद में एमडी हैं। उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
आंवला गुणों को खान है। यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसका रस पीने से कोलेजन बूस्ट होता है। बालों का विकास होता है और बाल झड़ना कम होते हैं।
दालें, बीन्स और नट्स, बालों को मजबूती देने के लिए कारगर हैं। इनसें बालों को मजबूती और पोषण मिलता है। बादाम, किशमिश और अखरोट, झड़ते बालों के लिए अच्छे होते हैं। वहीं, दालों और बीन्स में जिंक और प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार बालों का झड़ना कम करने के लिए ये हैं सबसे आसान उपाय
करी पत्ता सिर्फ खाने में तड़का डालने के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि इसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी होता है। बालों का झड़ना रोकने के लिए करी पत्ता कारगर है। इसमें कई एंटी ऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिशन्स होते हैं, जिनसे स्कैल्प में ऑक्सीजन लेवल सही बना रहता है और खून भी साफ होता है। करी पत्ते को आप चबाकर खा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार ये हो सकते हैं बाल झड़ने के कारण
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।