herzindagi
how to keep myself healthy

आयुर्वेद के अनुसार हेल्दी रहने के लिए जरूरी हैं ये काम

हेल्दी रहने के लिए आयुर्वेद में कई नियम बताए गए हैं। इन खास टिप्स को अगर आप फॉलो करेंगी तो बीमारियां आपसे कोसो दूर रहेंगी और आप एक हेल्दी लाइफ जी पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2023-06-29, 14:36 IST

आयुर्वेद हमारे देश की पुरानी चिकित्सा पध्दति है। यह सिर्फ बीमारियों का इलाज ही नहीं करती है बल्कि जिंदगी जीने का सही तरीका भी सिखाती है। आयुर्वेद में कई ऐसी आदतों का जिक्र हैं, जिन्हें अगर आप फॉलो करती हैं तो  बीमारियां आपसे कोसो दूर रहेंगी और आप एक हेल्दी लाइफ जी पाएंगी। हेल्दी रहने के लिए क्या खाना चाहिए, किस समय खाना चाहिए,सोने-जागने के कौन से नियम फॉलो करने चाहिए और मॉर्निंग रूटीन किस तरह का होना चाहिएस, इन सब चीजों के बारे में आयुर्वेद में विस्तार से बात की गई है। आयुर्वेद के अनुसार, आपको हेल्दी रहने के लिए रोज कुछ काम जरूर करने चाहिए। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली बता रही हैं।

आयुर्वेद में हेल्दी रहने के लिए बताए गए हैं ये तरीके

  • आयुर्वेद के अनुसार, हेल्दी रहने के लिए ब्रह्ममुहूर्त में जागना चाहिए। आपने अक्सर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को यह कहते लुना होगा कि वे सूरज उगने के समय के आस-पास जाग जाया करते थे। 
  • ऐसा करना वाकई स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। आप भी सुबह सूरज उगने के समय के आस-पास जागने की कोशिश करें।
  • दिन में एक वक्त का खाना जमीन पर बैठकर खाएं। डाइजेशन को सुधारने का यह सबसे अच्छा तरीका है।tips to stay healthy यह भी पढ़ें- हाथ से खाने से मिलते हैं आपकी हेल्‍थ को ये 5 बड़े फायदे और संतुष्टि भी

 

  • पैरों को क्रॉस कर, सुखासन में जमीन पर बैठें और खाना खाएं।
  • अगर आपको डाइजेशन की समस्या है, तो खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाना शुरू करें। 
  • इससे आपका पाचन अच्छा होगा और आपको खाने के बाद भारीपन महसूस नहीं होगा।
  • दिन में कम से कम 1 घंटा सभी गैजेट्स से दूर रहें। इससे आपकी हेल्थ पर अच्छा असर पड़ेगा। 
  • इस 1 घंटे में न तो फोन चलाएं न ही किसी तरह से किसी और गैजेट के सम्पर्क में रहें।
  • हर मील के बाद कम से कम 100 कदम चलें। इसे शतपावली कहा जाता है। 

simply ways to live healthy

  • आयुर्वेद के हिसाब से हर बार खाना खाने के बाद आपको 100 कदम जरूर चलना चाहिए।
  • दिन की शुरुआत में अक्सर लोग चाय या कॉफी पीते हैं। इसकी जगह आपको दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करनी है। 
  • इससे न केवल आपका डाइजेशन(डाइजेशन को ठीक करने के टिप्स) सुधरेगा बल्कि शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी।
  • वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण का सीधा असर हमारी त्वचा पर होता है। इसलिए स्किन का खास ख्याल जरूर रखना चाहिए। अभ्यंग, स्किन हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। 
  • आयुर्वेद के अनुसार, त्वचा की तेल से मसाज करनी चाहिए। इससे स्किन को पोषण मिलता है। हालांकि तेल का चुनाव आपको एक्सपर्ट की सलाह से करना चाहिए।
  • आयुर्वेद की मानें तो सुबह उठकर अपनी जीभ को साफ करना बहुत जरूरी है। कॉपर या सिल्वर के यू-शेप स्क्रैपर से आपको रोजाना अपनी जीभ को साफ करना चाहिए। इससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
  • प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं। आयुर्वेद इन्हें एंप्टी फूड्स मानता है। इससे शरीर को कोई न्यूट्रिशन नहीं मिलता है बल्कि इन्हें पचाने में मुश्किल होती है।

यह भी पढ़ें- 7 फायदे पहुंचाएगी ‘गर्म तेल की चम्पी’

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik,Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।