अक्सर आपने सुना होगा की रात का खाना हमेशा हल्का खाना चाहिए, बावजूद इसके हम डिनर में कुछ ऐसा खा लेते हैं जिससे हमारे सेहत पर असर पड़ता है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, हमें मालूम ही नहीं होता है कि हमें डिनर में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से हमें परेशानी हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको डिनर में अवॉइड करना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन प्रियंका जायसवाल जानकारी दे रही है। चलिए उन्हीं से जानते हैं इस बारे में
डिनर में इन चीज़ों को खाने से बचना चाहिए
- डिनर में हाई स्टार्च और कार्ब्स वाले फूड्स को खाने से बचना चाहिए। जैसे पिज़्ज़ा, पास्ता, फ्रेंच फ्राइस...इन सबसे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। अगर आप रेगुलर इस तरह के फूड्स डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको डायबिटीज भी हो सकता है।
- रात के वक्त में कभी भी फल नहीं खाना चाहिए। इनमें कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं जो शरीर को एक्टिव कर देते हैं, इसकी वजह से आपकी नींद प्रभावित हो सकताीहै। इसके कारण ब्लड शुगर लेवल अप डाउन हो सकता है। वहीं इससे पाचन क्रिया भी बाधित हो सकती है।
- डिनर में आपको चिकन मटन खाने से भी परहेज करना चाहिए। यह प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो पचाने के लिए बहुत ज्यादा ऊर्जा लेते हैं। वहीं प्रोटीन में अमीनो एसिड टायरोसिन होता है जो मस्तिष्क की गतिविधियों को बढ़ा देता है और नींद आने में परेशानी होती है।
- डीप फ्राइड फूड जैसे कचोरी, फ्राइड पनीर, चिकन फ्राई खाने से परहेज करें इससे एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। आपको बेचैनी हो सकती है इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है और आपका वजन भी बढ़ सकता है।
- रात के वक्त में मसालेदार भोजन जैसे बिरयानी वगैरह खाने से बचना चाहिए। इससे भी आपके सीने में जलन हो सकता है। पेट में दर्द और अपच की समस्या भी हो सकता है।
- वहीं अक्सर लोगों को रात को खाना खाने के बाद मीठा खाने की आदत होती है इससे भी आपको दिक्कत हो सकती है। मीठा खाने से पाचन धीमा हो सकता है,इससे मोटापा भी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों