बदलते मौसम के साथ कई तरह की परेशानियां खासतौर पर इंफेक्शन वाली बीमारियां बढ़ने लगती हैं। इसी में से एक सबसे बड़ी समस्या आंखों के इंफेक्शन आई फ्लू की भी है, जिसे कई महिलाएं कंजक्टीवाइटिस के नाम से जानती हैं। इस समस्या में आंखों में जलन, खुजली और लालिमा आ जाती है। यह बीमारी मानसून के समय या उसके बाद ही होती है। आमतौर पर यह इंफेक्शन इंफ्लूएन्जा वायरस से होता है। इस वायरस के सबसे आम प्रकार ए और बी हैं। अधिकांश महिलाअें को अपने जीवन के दौरान कई बार इंफेक्शन होते हैं। जिसके चलते रोजाना के कामों में भी परेशानी आने लगती हें। आंखों की इस इंफेक्शन का अगर सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह बहुत जल्दी दूसरों तक फैल सकता है। हालांकि इसके लिए बाजार में कई तरह के आई ड्राप मिलते हैं लेकिन कुछ घरेलू उपाय की हेल्प से इससे शुरूआत में ही छुटकारा पाया जा सकता है। आइए आयुर्वेद फिजिशियन अब्रार मुल्तानी से कंजंक्टिवाइटिस के लिए कुछ घरेलू उपाय जानें।
ये बात तो हम सभी जानती हैं कि गुलाब जल आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। गुलाब जल आंखों की थकान और स्ट्रेस दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते है। आयुर्वेद फिजिशियन अब्रार मुल्तानी का कहना हैं कि गुलाब जल से आंखों को धोने से आंखों का इन्फेक्शन कम हो जाता है।
Read more: अगर आजमाएंगी ये 5 टिप्स तो आंखों की रोशनी और खूबसूरती रहेगी बरकरार
एक आलू को अच्छे से पतले–पतले टुकड़ों में काट ले। रात में सोने से पहले उस कटे हुए आलू को अपने आंखों के ऊपर 10 मिनट तक लगा कर रखे फिर उसे उतार दें। इससे जलन में बहुत लाभ होता है। इसके अलावा केले के छिलके को आंखों पर रखने से जलन में बहुत लाभ मिलता है।
बहुत हल्के गर्म पानी के इस्तेमाल से आंखों को धोने से आंखों का इंफेक्शन कम हो जाता है। जी हां पानी को आंखों से साफ करने से गंदगी बाहर निकल जाती है और गंदगी के बाहर निकलने से इंफेक्शन कम होने में हेल्प मिलती है।
2 चम्मच हल्दी के पाउडर को 2 से 3 मिनट तक गर्म करें। इस पानी में भीगी हुई कॉटन से आंखों को पोछें। इससे इंफेक्शन ठीक हो जाता हैं। हल्दी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण किसी भी तरह के इंफेक्शन को दूर करने में हेल्प करते हैं।
एक ग्लास पानी में 2 चम्मच शहद मिला लें। इस पानी से आंखों को धोने से आंखों का इंफेक्शन दूर होता है। शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ जिंक भी होता है जो तंत्रिकाओं के सही तरीके से काम करने के लिए जरुरी होता है।
Read more: आंख की फुंसी गुहेरी को 2 दिन में खत्म करते है ये आसान घरेलू नुस्खें
हमारी की आंखे शरीर का सबसे अधिक आकर्षण वाला हिस्सा ही नही बल्कि सबसे खास अंग भी है। जी हां आंखों की देखभाल करना उतना ही जरुरी है जितना की शरीर के अन्य अंगों का, और अगर आप इनके साथ जरा सी भी लापरवाही बरतेंगी तो आपकी खूबसूरत आंखे खराब हो सकती हैं। इसलिए आई फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत आयुर्वेद फिजिशियन अब्रार मुल्तानी बताए टिप्स अपनाएं।
All Image Courtesy: Pxhere.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।