सीने में जमे बलगम की छुट्टी कर सकता है यह देसी काढ़ा, दादी-नानी भी मानती हैं इसे गुणकारी

Homemade Kadha for Cough: अगर सीने में जमे बलगम की वजह से आपको सांस भी मुश्किल से आ रही है और खांस-खांसकर आपका गला दुख गया है, तो दादी-नानी का बताया यह देसी काढ़ा आपकी मदद कर सकता है। इससे न केवल कफ आसानी से बाहर निकलेगा बल्कि गले में भी आराम मिलेगा।
image

पूरे देश में इन दिनों ठंड तेजी से बढ़ती जा रही है। पारा गिर रहा है और गिरते पारे के साथ सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। सर्दियों में सीने में बलगम जमने की समस्या काफी आम है। इसके कारण खांसी और कई बार सांस लेने में भी मुश्किल होती है। सीने में जमे बलगम के कारण कई बार नींद आना भी दूभर हो जाता है। यहां तक कि खांस-खांस कर गले, सीने और पसलियों में दर्द भी होने लगता है। यूं तो ठंडे बढ़ने पर यह समस्या काफी आम रहती है। लेकिन, इस पर ध्यान देना जरूरी है वरना मुश्किल बढ़ सकती है। गले का इंफेक्शन, सीने में जमा बलगम और सर्दी-खांसी कई बार निमोनिया का रूप ले लेती है। ऐसे में इस पर समय पर ध्यान देना चाहिए। अगर सीने में जमे बलगम की वजह से आपको सांस भी मुश्किल से आ रही है और खांस-खांसकर आपका गला दुख गया है, तो दादी-नानी का बताया यह देसी काढ़ा आपकी मदद कर सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

सीने में जमे बलगम को कम करके खांसी से राहत दिलवा सकता है नानी मां का यह देसी काढ़ा

Kadha for Cold and Cough

  • मुलेठी और शहद में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह सीने में जमे बलगम को पतला कर उसे आसानी से बाहर निकालने में मदद कर सकती है।
  • मुलेठी में ब्रोन्कोडायलेटर गुण होते हैं। यह पुरानी से पुरानी खांसी को दूर करने में फायदेमंद है। छाती में जमे बलगम और गले की खराश को दूर करने में यह असरदार है। यह काढ़ा खांसी और जुकाम को कम कर सकता है।
  • इसकी तासीर गर्म होती है और सर्दियों में इस काढ़े का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको लगातार खांसी आ रही है या गला सूख रहा है, तो सोते समय इस काढ़े का सेवन जरूर करें।
  • अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण, बलगम को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।
  • सर्दी, खांसी, फ्लू, बदन दर्द और बलगम से निजात पाने में यह काढ़ा बेहद फायदेमंद है।
  • लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गले की खराश और दर्द को कम कर सकती है।
  • काली मिर्च और लौंग, छाती में गर्माहट पैदा करती है और इससे फेफड़ों में जमा बलगम आसानी से बाहर निकल पाता है।

यह भी पढ़ें-सीने में जमे बलगम की वजह से सांस लेना हो रहा है मुश्किल? इस देसी काढ़े से मिलेगा आराम

खांसी और बलगम को दूर कर सकता है यह देसी काढ़ा

mulethi for winters

सामग्री

  • मुलेठी- आधा इंच
  • अदरक- आधा इंच
  • लौंग- 4-5
  • काली मिर्च- 5-6

विधि

  • सभी चीजों को पानी में डालकर रंग बदलने तक उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • इसे रूम टेम्परेचर पर आने दें।
  • अब इसमें शहद मिला लें।
  • इसे आप दिन में 2 बार पी सकती हैं।

यह भी पढ़ें- खांसी और बलगम ने कर दिया है परेशान? इस देसी नुस्खे से मिल सकता है आराम

सीने में जमे बलगम और खांसी को दूर करने में यह देसी काढ़ा आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP