Fruits For Arthritis: अर्थराइटिस जोड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इसमें पीड़ित व्यक्ति को शदीद दर्द महसूस होता है। सूजन की समस्या हो जाती है। चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में यह समस्या काफी ज्यादा तकलीफदेह हो जाती है। हालांकि आप खान-पान में कुछ बदलाव करके अर्थराइटिस के दर्द से बच सकते हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट की बताए उन फलों की जानकारी दे रहे हैं जो जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
गठिया के मरीजों को लिए फायदेमंद हैं ये फल
स्ट्रॉबेरी
गठिया के मरीजों को स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो गठिया के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। सूजन को कम करते हैं। विटामिन C, सी रिएक्टिव प्रोटीन जिसे सीआरपी (CRP) के नाम से जानते हैं उन्हें कम करते हैं। यही गठिया और हृदय रोग में सूजन के लिए जिम्मेदार होते हैं।
टार्ट चेरी
टार्ट चेरी का सेवन भी गठिया मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। चेरी पॉलिफिनॉल्स का एक समृद्ध स्रोत होता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन रोधी गुण होते हैं। बता दे कि टार्ट चेरी के रस में एंथोसायनिन होता है जो एंटी इन्फ्लेमेटरी यौगिक है। ये फलों और सब्जियों के लाल, नीले और बैगनी रंग के लिए जिम्मेदार होते हैं। एंथोसायनिन विभिन्न प्रकार की क्रोनिक सूजन संबंधी बीमारियों से निपटने में मदद करता है।
लाल रास्पबेरी
गठिया की शिकायत में लाल रास्पबेरी खाना भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंथोसाइएनिन जैसे एंटी इन्फ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं, जो गठिया के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें विटामिन सी भी अधिक मात्रा में होता है जो सीआरपी को कम करने में मदद करता है
अनार
अनार पॉलिफिनॉलिक यौगिक से भरपूर होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन रोधी गतिविधियां होती है। यह सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।अनार ईएसआर लेवल को मेंटेन करने में भी मदद करता है।( सूजन दूर करने के आसान उपाय)
यह भी पढ़ें- जोडों का दर्द करता है परेशान तो ये उपाय हैं रामबाण, जल्द मिलती है राहत
इन फलों से भी मिलता है फायदा
तरबूज भी सूजन रोधी गुणों से भरपूर है। इसमें कैरीटीनॉयड बीटा क्रिप्टोक्सैन्थिन उच्च मात्रा में होता है जो रूमेटाइड गठिया के खतरे को कम कर सकता है। इसके अलावा रेड और ब्लैक अंगूर का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। इनमें रेस्वेराट्रोल भी होता है जो एक पावरफुल सूजन रोधी है।आम का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। आम में विटामिन सी, पॉलीफेनॉल और कैरोटीनॉयड होते हैं,जो सूजन के कम करने और हड्डियों को क्षति होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि आम इस मौसम में नहीं मिलता है।गठिया के लक्षणों को मैनेज करने में ये फल आपकी मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सुबह उठने के बाद हरगिज न करें इन चीज़ों का सेवन, सेहत हो जाएगी खराब
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों