घी हम सभी के रसोई घर में होता है। ऐसे में इसका उपयोग हर प्रकार के खाने में किया जाता है, लेकिन घी खरीदने जाते समय आपने भी A1 और A2 घी के बारे में सुना होगा। इन दोनों प्रकार के घी में क्या अंतर है और कौन सा आपके लिए बेहतर है, यह जानना काफी ज्यादा जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको A1 और A2 घी में क्या फर्क है, इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
A1 घी क्या होता है
- A1 घी विदेशी ब्रीड जैसे जर्सी और होल्सटीन गाय के दूध से बनाया जाता है। भारत में आमतौर पर यह घी मिलता है।
- A1 दूध में पाया जाने वाला बीटा-केसीन दिल की बीमारियों और टाइप-1 डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है।
- A1 दूध पचाने में भी मुश्किलें पैदा करता है।
- A1 दूध सस्ता होता है।
A2 घी क्या होता है
- A2 घी इंडियन ब्रीड जैसे की गिर और साहीवाल गाय के दूध से बनाया जाता है।
- A2 दूध को पचाना अच्छा आसान होता है, इससे बनी घी आप आसानी से पचा लेगें।
- यही कारण है कि A2 घी को A1 घी की तुलना में बेहतर और स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद माना जा रहा है।
- A2 घी लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है। ऐसे में यह बाकी के दूध से बना घी अच्छा होता है।
- A2 घी की क्वालिटी काफी अच्छी होती है। इसलिए यह सस्ता होता है।
इसे भी पढ़े-दूध में कभी नहीं मिलानी चाहिए ये चार चीजें
A2 घी है फायदेमंद
- हेल्थ प्रॉब्लम से दूर रखता है A2 गाय का घी
- कब्ज और एसिडिटी की समस्या नहीं होने देता है।
- इसे रोजाना खाने से बालों को झड़ना कम हो जाएंगा।
- सिरदर्द की समस्या को करता है ठीक
इसे भी पढ़े-नहीं पसंद है दूध तो मिलाएं ये 5 चीजें, टेस्ट और हेल्थ दोनों पाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों