गरमी के मौसम बाद अब बरसात का मौसम आ चुका है। वैसे तो यह मौसम बहुत ही सुहावना होता है मगर, इस मौसम के साथ बहुत सारी परेशानियां भी साथ आती हैं। खासतौर पर सेहत से जुड़ी कई परेशानियां इस मौसम में हो जाती हैं। जो लोग ज्यादा सेंसेटिव होते हैं उन्हें इस मौसम में जल्दी संक्रमण हो जाता है। मॉनसून में खांसी, बुखार, थकावट बहुत जल्दी हो जाती है। खासतौर पर अस्थमा के मरीजों के लिए यह मौसम बहुत अच्छा नहीं होता है। इस मौसम में उन्हें सांस से संबंधित दिक्कतें हो जाती हैं। इतना ही नहीं यह मौसम त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा नहीं होता। इस मौसम में त्वचा संबंधित कई रोग हो सकते हैं। मगर, इन सारी परेशानियों को केवल एक ही चीज से दूर किया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं स्टीम की। बारिश के मौस्म में स्टीम से बहुत सारे फायदे होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:बारिश के मौसम बहुत काम आएंगी ये 10 ब्यूटी केयर टिप्स
बारिश के मौसम पानी के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलती हैं। अचानक गरमी के बाद मौसम में तरावट आने से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग बीमार पड़ जाते हैं। ज्यादातर लोगों को इस मौसम में गले में इंफैक्शन और उसके बाद तेज बुखार और खांसी शुरू हो जाती है। बहुत सारे लोगों को इस मौसम में ठंड लगकर बुखार आता है कई लोगों को कफ जमने की पेरशानी भी होती है।
अगर आप इस मौसम में रोजाना स्टीम लेती हैं। तो आप इस तरह के संक्रमण से बच सकती हैं। स्टीम लेने से आपको कफ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। स्टीम के अलावा सर्दी खांसी को दूर करने के घरेलू उपाय और भी हैं। आप उन्हें भी आजमा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:बारिश के मौसम में बाल हो गए हैं फ्रीजी तो इस तरह करें केयर
बारिश का मौसम सुहावना तो होता है मगर इस मौसम में लोग लेजी बहुत ज्यादा फील करते हैं। इस मौसम में उमस भी बहुत होती है और इसलिए बहुत जल्द ही थकावट महसूस होने लगती है। इस मौसम में जब उमस वाली गरमी पड़ती है तो ऐसे मौसम में ताजगी का एहसास नहीं होता है। मगर, आप अगर स्टीम करती हैं तो आपको थकावट भी कम होगी और आप तरोताजा महसूस करेंगी। अगर आप मिंट की पत्तियां डाल कर स्टीम लेती हैं तो आपको ठंडक का एहसास भी होगा। यदि आप ज्यादा थकावट महसूस कर रही हैं तो थकावट दूर करने के घरेलू उपाय अपनाएं।
स्टीम त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बारिश के मौसम में नमी ज्यादा होने से त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं ऐसे में त्वचा को उचित ऑक्सीजन न मिलने पर मुंहासे होने लगते हैं। इतना ही नहीं इस मौसम में त्वचा ऑयली हो जाती है। इससे भी त्वचा में संक्रमण हो जाता है। अगर आप इससे बचना चाहती हैं तो आपको इस मौसम में हर 5 दिन बाद स्टीम जरूर लेनी चाहिए। हो सके तो नीम की पत्तियों को पानी में डाल कर स्टीम लें। नीम एंटीबैक्टीरियल होती है और इससे त्वचा के रोग सही हो जाते हैं। फेशियल स्टीम के और भी कई फायदे होते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।