How to reduce fatty liver in 14 days: आजकल फैटी लिवर के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। फैटी लिवर एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें लिवर में फैट यानी वसा का जमाव हो जाता है। सेहतमंद रहने के लिए, लिवर का सही से फंक्शन करना बहुत जरूरी है। जब लिवर सही तरह से काम नहीं करता है, तो इसका असर पूरे शरीर पर होता है। लिवर कोशिकाओं में जमे हुए फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स की वजह से, फैटी लिवर की दिक्कत हो जाती है। लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने की वजह से कई बीमारियां घेर सकती हैं। लिवर को शरीर का पॉवरहाउस कहा जाता है। आमतौर पर लिवर में फैट जमा होने की वजह, गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल होता है। इसके लक्षणों को रिवर्स करने के लिए भी सही डाइट और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए, आपको एक्सपर्ट की बताई 10 आदतों को अपनाना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि 2 हफ्तों तक लगातार ऐसा करने से फैटी लिवर के लक्षण कम हो सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें (How to reduce fatty liver quickly?)
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको स्किन में बार-बार खुजली होती है, पैरों में सूजन है, पेट के ऊपरी सीधे हिस्से में दर्द होता है और खाना ठीक से नहीं पचता है, तो यह फैटी लिवर के लक्षण हो सकते हैं। इसे कम करने के लिए, इन 10 आदतों को अपनाएं।
- प्रोसेस्ड कार्ब्स कम से कम खाएं। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होगा और लिवर पर जमा फैट की परत कम करने में मदद मिलेगी।
- प्रोसेस्ड शुगर का सेवन कम से कम करें। अधिक शुगर, लिवर फैट में बदल सकती है। ऐसे में फैटी लिवर को कम करने के लिए, शुगर का सेवन कम से कम करें।
- रोजाना 8 से 10 हजार कदम चलें। इससे फैट बर्निंग तेज होती है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और लिवर सही तरह से फंक्शन कर पाता है।
- डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। इससे ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट होता है, गट हेल्दी रहता है और लिवर में जमा फैट कम हो सकता है।
- डाइट में हेल्दी फैट्स को शामिल करें। इनसे लिपिड मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और लिवर इंफ्लेमेशन कम होता है।
- फर्मेंटेड फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। ये गट में हेल्दी बैक्टीरिया का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं और लिवर इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।
- खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पिएं। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद मिलती है, लिवर डिटॉक्स होता है और डाइजेशन में सुधार होता है।
- डाइट में क्रूसिफेरस सब्जियों को शामिल करें। इससे लिवर डिटॉक्स होता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है।
- सुबह लहसुन की चाय पिएं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है और लिवर को प्रोटेक्ट करती है।
- डाइट में विटामिन-बी1 को शामिल करें। इससे शरीर को ताकत मिलती है और लिवर में फैट का जमाव कम होता है।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत
फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में ये 10 आदतें आपकी मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों