सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह पूरा माह भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान भक्त पूरे विधि-विधान से रोजाना शिवलिंग की पूजा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर पहले क्या चढ़ाया जाया है? अगर नहीं, तो चलिए जानें इस बारे में-
जल और बेलपत्र
इस पावन माह के दौरान शिवलिंग की पूजा में जल और बेलपत्र अर्पित करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
पहले चढ़ाएं जल
माना जाता है कि शिवलिंग की पूजा के दौरान पहले जल अर्पित किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले भगवान गणेश पर जल अर्पित करना चाहिए।
इस मंत्र का करें जाप
अब शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान ओम नमः शिवाय का जाप जरूर करें। ऐसा करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है।
बेलपत्र चढ़ाएं
शिवलिंग पर विधि-पूर्वक जल अर्पित करने के बाद बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। माना जाता है की बेलपत्र भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। ऐसे में पूजा के दौरान इसे जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।
बेलपत्र के बाद क्या चढ़ाएं?
मंदिर में शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने के बाद उन्हें दूध, दही और शहद आदि अर्पित करना चाहिए। कच्चा दूध चढ़ाते समय इस बात का ख्याल रखें कि इसे स्टील के लोटे से ही अर्पित करें।
जलाभिषेक करने का तरीका
माना जाता है कि हमेशा पूर्व दिशा की तरफ मुख करके है व्यक्ति को शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा, बैठकर या झुककर जलाभिषेक करना शुभ होता है।
खड़े होकर न करें जलाभिषेक
शिवलिंग की पूजा के दौरान इस बात का ख्याल जरूर रखें कि कभी भी खड़े होकर जलाभिषेक नहीं किया जाता है। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।
इन चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करना फलदायी साबित होता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।