कच्चे सूत के ये उपाय, धन वर्षा कराएं


Megha Jain
02-03-2023, 12:25 IST
gbsfwqac.top

    हर इंसान खुशहाल जीवन जीना चाहता है। इसके लिए वो बिजनेस-नौकरी करता है। लेकिन, कई बार लाख कोशिशों के बाद भी आर्थिक तंगी या अन्य समस्याएं उसका पीछा नहीं छोड़ती। ऐसे में आज हम आपको कच्चे सूत के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जिनसे आपकी हर समस्या दूर हो सकती है। आइए, ज्यातिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से उन उपायों के बारे में जानते हैं -

बिगड़े काम बनाने के लिए

    काम में रुकावट आने या बनते काम बिगड़ने पर बुधवार को गणपति की वंदना करें। एक कच्चा सूत लेकर उसमें गांठ लगाएं और उनके चरणों में उसे अर्पित करें। इससे उनकी कृपा प्राप्त होगी।

साढ़ेसाती से राहत के लिए

    शनि की साढ़ेसाती को दूर करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों और कच्चा सूत लपेट दें। इससे शनि संबंधी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए

    बिजनेस ठीक न चलने पर कच्चे सूत को केसर के रंग से रंगकर दुकान या बिजनेस वाली जगह पर रख दें। इससे बिजनेस में लाभ होने के योग बनते हैं।

शुभ फल प्राप्ति के लिए

    सभी विघ्नों से मुक्ति और मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए बुधवार को गणेश जी की पूजा करें। इसके लिए कच्चे सूत में 7 गांठें लगाकर गणपति जी के चरणों में रख दें।

रिश्तें मजबूत करने के लिए

    कच्चे सूत खरीदकर रूई से इसकी 108 बाती बनाएं और हनुमान जी के मंदिर में लगा दें। इससे आपके रिश्तों में मधुरता खुद ब खुद बढ़ने लगेगी।

धन प्राप्ति के लिए

    आप जीवन में धन प्राप्ति के लिए भी कच्चे सूत के उपाय कर सकते हैं। इसके उपाय करने से बिजनेस के साथ-साथ आपको आर्थिक लाभ भी होगा।

इन टिप्स को जरूर अपनाएं

    आप भी कच्चे सूत की इन टिप्स को अपनाकर रातों-रात आर्थिक तंगी से छुटकारा और रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं।

    अगर आप भी इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो, कच्चे सूत के इन उपायों को जरूर करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com