तुलसी की माला पहनने के खास नियम


Megha Jain
31-03-2023, 11:46 IST
gbsfwqac.top

    हिंदू धर्म में जिस तरह से तुलसी के पौधे का खास महत्व होता है। उसी तरह से तुलसी की माला का भी होता है। तुलसी भगवान विष्णु की बहुत प्रिय होती है। तुलसी की माला पहनने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस माला को सभी धारण नहीं कर सकते हैं। इसके भी कुछ नियम होते हैं जो आज हम ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से जानेंगे -

रोजाना करें जाप

    जो लोग तुलसी की माला धारण करते हैं उन्हें रोजाना जाप करनी होती है। इससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.

गंगाजल से धोएं

    तुलसी की माला पहनने से पहले उसे गंगाजल से धो लेना चाहिए और उसके सूखने के बाद ही उसे धारण करना चाहिए।

सात्विक भोजन खाएं

    तुलसी की माला पहनने वाले लोगों को सात्विक भोजन ही करना चाहिए। सात्विक भोजन का मतलब प्याज, लहसुन, मांस मछली जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए।

अलग न रखें

    माला किसी भी स्थिति परिस्थिति के समय में तुलसी की माला को शरीर से अलग नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है।

हो जाएंगे रोग मुक्त

    तुलसी की माला पहनने से आप रोग मुक्त हो जाएंगे। इसलिए, जिन लोगों को रोग घेरे रखते वे नियमों के साथ इसे धारण करें।

ग्रह होते हैं मजबूत

    शास्त्रों के अनुसार, तुलसी को माला पहनने से बुध और शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं। इसके साथ ही मन शांत रहता है।

तुलसी माला की करें पहचान

    सही तुलसी माला की पहचान करने के लिए करीब आधे घंटे तक माला को पानी में रख दें। अगर वो रंग छोड़ने लगें तो समझ लेना कि वह नकली माला है।

    अगर आप भी तुलसी माला ग्रहण करना चाहते हैं तो, उससे पहले इन जरूरी नियमों को जान लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com