हिंदू शास्त्रों में भगवान विष्णु के 10 अवतारों का उल्लेख मिलता है। ऐसे ही भगवान बुद्ध, विष्णु के ही नौवें अवतार बताए जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि गौतम बुद्ध और भगवान बुद्ध एक नहीं हैं। आइए जानें क्या सच में विष्णु का ही अवतार हैं बुद्ध-
कौन है गौतम बुद्ध
गौतम बुद्ध शुद्धोदन व माया के पुत्र थे। जिन्हें आज गौतम बुद्ध और बुद्ध धर्म के संस्थापक के तौर पर जाना जाता है।
क्या है प्रमाण
इस बात की प्रमाणिकता ऐतिहासिक ग्रंथों में मिलती है। 1807 में रामपुर से प्रकाशित 'अमरकोश' में एच टी कोलब्रुक ने इसे प्रमाणित किया है।
दोनों ने एक जगह की तपस्या
ललित विस्तार ग्रन्थ के 21 वें अध्याय के 178 पृष्ठ पर बताया गया है कि यह मात्र संयोग ही है कि गौतम बुद्ध (शाक्यसिंह) ने उसी स्थान पर तपस्या की थी, जिस स्थान पर भगवान बुद्ध ने तपस्या करने की लीला की थी।
लोगों को है भ्रम
अधिकतर लोग इन्हें एक ही मान लेते हैं, लेकिन ये दोनों ही अलग है। जर्मन के वरिष्ट स्कॉलर मैक्स मुलर जी के अनुसार शाक्यसिंह बुद्ध यानी गौतम बुद्ध, कपिलावस्तु के लुम्बिनी के वनों में 477 ईपू में जन्मे थे।
माता-पिता
गौतम बुद्ध के पिता का नाम शुद्धोदन तथा माता का नाम मायादेवी है। जबकि भगवान बुद्ध (शाक्यसिंह) की माता का नाम अंजना था और पिता का नाम हेमसदन। उनका जन्म बिहार के 'गया' में हुआ था। जो विष्णु के अवतार माने जाते हैं।
भगवान बुद्ध का जन्म
श्रीमद् भागवत महापुराण (1.3.24) तथा श्रीनरसिंह पुराण (36/29) के अनुसार भगवान बुद्ध लगभग 5000 साल पहले इस धरती पर आए थे।
दोनों हैं अलग
इस तरह से ये साफ है कि भगवान बुद्ध और गौतम बुद्ध दोनों ही अलग हैं। भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का 9वां अवतार माना गया है।
क्या आपको भगवान विष्णु के इस अवतार के बारें पता था। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com